Betul Samachar : यादगार होगा हेमंत का जन्मदिन, जिले से जुटेंगे 7 हजार लोग
Betul Samachar: Hemant's birthday will be memorable, 7 thousand people will gather from the district

अब तक सबसे बड़ा आयोजन, समर्थकों को सौंपी अलग-अलग जवाबदारी, सुबह सुंदरकांड से होगी जन्मदिन की शुरुआत
Betul Samachar : (बैतूल)। जिले की भाजपा राजनीति के थिंक टैंक कहे जाने वाले पूर्व सांसद- पूर्व विधायक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का 3 सितंबर को जन्मदिन है। वैसे अपने जन्मदिन पर वे हमेशा शहर से दूर हो जाते हैं, ताकि कार्यकर्ता मिथ्या खर्च न करें।
हालांकि उनके जिले भर के समर्थक हजारों की तादाद में मौजूद समर्थक खुशी जाहिर कर ही देते हैं, लेकिन इस वर्ष समर्थकों ने जन्मदिन को यादगार बनाने कीह तैयारी कर ली है। पूरा शहर पहले ही होर्डिंग्स और बैनरों से पट चुका है। 3 सितंबर को जन्मदिन पर जिले भर से उनके पुराने आवास के सामने न्यू बैतूल ग्राउंड पर करीब सात हजार लोग शामिल होंगे। राजनीति में अब तक यह सबसे बड़ा जन्मदिन का आयोजन होगा।
सबको साथ लेकर चलने वाले हेमंत खंडेलवाल कार्यकर्ताओं में कितने लोकप्रिय है। इसका अंदाजा न सिर्फ बैतूल जिले बल्कि प्रदेश के शीर्ष नेता भी अच्छी तरीके से वाकिफ है। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत नाम से पहचानने वाले हेमंत का रविवार जन्मदिन है तो सुख-दुख में साथ देने वाले इस नेता के जन्मदिन को कार्यकर्ता ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव भी है।
ऐसे में कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए पिछले चार दिनों से जुटे हुए हैं। खुद कार्यकर्ता अलग-अलग जिम्मेदारी संभालकर जन्मदिन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के अधिकांश पर लगे फ्लैक्स और होर्डिंग्स खंडेलवाल के जन्मदिन के पहले ही पट चुके हैं। हालात यह है कि अन्य समर्थक होर्डिंग्स लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले की भाजपाई और कांग्रेस राजनीति में हेमंत के कद का कोई नेता मौजूद नहीं है।
- Also Read : Rashan Black Marketing : राशन दुकानों पर कथित व्यापारियों का कब्जा, 17 रुपए किलो खरीद रहे अनाज
न्यू बैतूल स्कूल मैदान में जुटेंगे सात हजार कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि बैतूल शहर के अलावा पूरे जिले के करीब सात हजार लोग जुटेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा जिले भर में उनके चाहने वाले किसान, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, सामाजसेवी और अन्य लोग न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले जन्मदिन समारोह में पहुंचेंगे। इस अवसर पर सभी को स्नेह भोज भी कराया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता खुद तैयारियोंं में जुटे हुए हैं। व्यवस्था में कोई कम न रहे, इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं।
सुबह सुंदरकांड से होगी जन्मदिन की शुुरुआत
जिले के लोकप्रिय भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन की शुुरुआत सुबह सुंदरकांड से होगी। भाजपा कोठीबाजार मंडल के अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने बताया कि खंडेलवाल के जन्मदिन के अवसर पर अखाड़ा चौक टिकारी स्थित मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया। वे सुबह सबसे पहले यहां पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुंदरकांड शुरू होगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुबह 11 बजे पूर्व सांसद मोती वार्ड स्थित अपने पुराने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद न्यू बैतूल ग्राउंड पर आयोजित समारोह में जिले भर से आने वाले समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।




