Betul News: आम आदमी पर बढ़ा टैक्स का बोझ, संपत्ति कर पर १० प्रतिशत का इजाफा
Betul News: Encroachment- There is no consensus among the Municipal Corporation officials on road jam.

जलकर भी १०० से १२० हुआ, अब २५ प्रतिशत पेनाल्टी भी देनी होगी
Betul News: बैतूल। बैतूल। नगरपालिका क्षेत्र के ३३ वार्डों में रहने वाले आम नागरिकों पर टैक्स का बोझ पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। चालू वित्तीय वर्ष में संपत्ति कर पर नपा ने १० प्रतिशत की व्रद्धि की है । इसके अलावा जलकर भी १०० रुपए से बढ़ाकर १२० रुपए प्रतिमाह किया गया है। यदि समय पर जलकर जमा नहीं किया गया तो कनेक्शनधारियों को सीधे बकाया राशि पर २५ प्रतिशत रकम पेनाल्टी के रूप में अतिरिक्त जमा करनी पड़ेगी। वर्तमान में नपा के राजस्व कर्मी युद्ध स्तर पर वसूली कर रहे हैं। जानकारी मिली है कि नपा द्वारा अभी तक करीब ३५ प्रतिशत वसूली कर ली गई है।
नागरिकों से करनी है १० करोड़ रुपए की वसूली
आगामी मार्च माह में नगरपालिका कर्मचारियों को पूरी ताकत से वसूली करनी पड़ेगी। कोशिश की जा रही है कि मार्च के अंत तक नपा के खाते में कुल टैक्स की कुल १० करोड़ की राशि जनता से वसूल कर ली जाए। राजस्व निरीक्षक अखिल राय ने बताया कि १९ करोड़ के मुकाबले अभी तक ३५ प्रतिशत यानी कि कगभग ३ करोड़ से अधिक राशि की वसूली हो चुकी है। संपत्ति कर की दरों में इस वर्ष १० प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके अलावा जलकर की राशि १०० से बढ़ाकर १२० रुपए प्रतिमाह की गई है।
प्रावधान किया गया है कि जलकर समय पर जमा नहीं करने की स्तिथि में कनेक्शन धारी से बकाया राशि का २५ प्रतिशत पेनाल्टी के रूप में वसूली जाएगी। कनेक्शनधारियों से अपील की जा रही है कि पेनाल्टी से बचने के लिए प्रति माह प्राथमिकता से जल शुल्क नपा में जमा कराया जाए।पूरे प्रयास किये जा रहे हैं कि मार्च माह के अंत तक ज्यादा से ज्यादा वसूली कर ली जाएगी।




