Betul CMO : पूर्व सीएमओ का पांच वर्ष पहले वीआरएस से हड़कंप,फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा-भांडाफोड़ करना चाह रहे
Betul CMO: Former CMO stirred up VRS five years ago, put a post on Facebook and said - want to expose

Betul CMO : (बैतूल)। जिले की कई नगरपालिका में प्रभारी सीएमओ रह चुके और वर्तमान में मुलताई नगरपालिका के लेखापाल अपनी पदोन्नति के प्रस्ताव को आगे न बढ़ाने को लेकर इतने आहत है कि उन्होंने वीआरएस लेने का मन बना लिया है। उन्होंने इस संबंध में एक अपनी फेसबुक वाल पर एक पोस्ट कर दिल की बात कही है।

इसमें लिखा है कि वीआरएस लेना चाहता हूं, इसमें कितने समय लगेगा? मैं कुछ वास्तविकता का भांडाफोड़ करना चाहता हूं। इसके लिए कितने दिन पहले आवेदन देना पड़ेगा? उनकी इस पोस्ट के वायरल होने के बाद निकायों और राजनैतिक क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया है। सभी उनके द्वारा किए जाने वाले भंडाफोड़ को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।
नगर पालिका मुलताई के सहायक ग्रेड-2 जीआर देशमुख की एक फेसबुक पोस्ट के बाद प्रशासनिक और नगर परिषदों के गलियारों में हड़कंप के साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पांच साल बाद रिटायर होने वाले देशमुख ने पोस्ट में वीआरएस लेने की इच्छा जताते हुए कुछ भंडाफोड़ करने का ऐलान कर दिया है।
जिससे कई सवाल उठने लगे है। मुलताई, भैंसदेही, आमला, सारणी, बैतूल बाजार, चिचोली में तैनात रहे जीआर देशमुख की इस फेसबुक पोस्ट के बाद नगर पालिकाओं में लोग एक दूसरे से पूछ रहे है कि आखिर वे किस मामले का भंडाफोड़ करने वाले है।
प्रमोशन न होने से दिखे नाराज(Betul CMO)
उनके इस पोस्ट के बाद वास्तविकता सामने आई है कि देशमुख का तीन माह पहले नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रमोशन कर दिया है। लेकिन अब राजनीति के चक्रव्यूह में फंसकर उनका यह प्रमोशन पचड़े में पड़ा हुआ है। इसके लिए जिस आदेश की जरूरत है।
वह नगरपालिका सारणी से जारी नही किया जा रहा है। देशमुख इसी से आहत है। इसी से तंग आकर उन्होंने वीआरएस लेने का विचार बनाकर कुछ ऐसे मामलो के भंडाफोड़ का ऐलान कर दिया है। जिनके बारे में वे जानकारी रखते है। इस मामले में जी आर देशमुख ने बताया की उन्होंने पोस्ट की है और उनके प्रमोशन को लेकर दो दिन का समय दिया है। अगर दो दिन बाद उक्त मामले में कोई कार्रवाई नही की गई तो वे कई मामलों का खुलासा करेंगे।
संयुक्त संचालक कर चुके अनुशंसा
कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम् ने पिछले 1 जून को देशमुख की सहायक ग्रेड दो से एक के लिए पत्र जारी किया था। सारणी सीएमओ को भेजे पत्र में कहा गया था की जिला चयन समिति द्वारा सर्व सम्मति से निकाय द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेखो एवं जानकारी के अवलोकन सह परीक्षण के उपरांत म.प्र. नगर पालिका सेवा (वेतनमान एवं भत्ता) नियम 1967, म.प्र. नगर पालिका (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम 1968- उल्लेखित प्रावधानों एवं म.प्र. लोकसेवा ( पदोन्नति) नियम 2002 के प्रावधानों को दृष्टिगत रखते हुये सहायक ग्रेड-1 के रिक्त पद पर निम्नानुसार कर्मचारी को पदोन्नत किये जाने की अनुशंसा की गई है।
पत्र के बाद सारणी नगरपालिका ने 20 मार्च 2023 को पीआईसी की बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। जिसमे जिला चयन समिति की कार्यवाही अनुसार पदौन्नति ओदश जारी किये जाने की सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है, लेकिन इन दिनों प्रक्रिया को महीनो बीत जाने के बावजूद देशमुख का पदोन्नति आदेश जारी नही हो सका है। सीएमओ सारणी मेश्राम बताते है की उनका प्रकरण पीआईसी में रखा जाना है। जो अगली बैठक में रखा जायेगा। इसलिए पदोन्नति आदेश जारी नही हुआ है।
- Also Read : Betul CMHO News : पदस्थापना के बाद से विवादों में है सीएमएचओ डॉ बौद्ध,वाईस सेम्पल देने के पहले पड़ गए बीमार!
चार नगर परिषद में रहे सीएमओ(Betul CMO)
देशमुख सारणी में सहायक ग्रेट 3 में सारणी नगर पालिका में भर्ती हुए थे। उनका 2006 में सहायक ग्रेड-2 में प्रमोशन हुआ था। उसके बाद उन्हें प्रभारी सीएमओ गैरतगंज रायसेन बना दिया गया। 2009 में यहां पदस्थ रहने के बाद उन्हें भैंसदेही का प्रभारी सीएमओ बना दिया गया। जहां उन्होंने पौने चार साल सेवाए दी। इसी दौरान उन्होंने चिचोली का भी प्रभारी सीएमओ बना दिया गया।
देशमुख जिला मुख्यालय के करीब बैतूल बाजार नगर परिषद में भी बतौर सीएमओ पदस्थ रहे जबकि उन्हें आमला का भी प्रभारी सीएमओ बनाया गया। फिलहाल वह मुलताई में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ हैं , लेकिन उन्हें बैतूल की इलेक्शन शाखा में अटैच कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए भी कोई आदेश फाइल पर नहीं लिया गया है।




