Maruti Nursing College: मारूति नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों ने की तोड़फोड़

Maruti Nursing College: Students vandalized Maruti Nursing College.

कलेक्टर-एसपी भी पहुंचे, दर्ज होगी एफआईआर

Maruti Nursing College: सोनाघाटी के आगे भोपाल मार्ग स्थित मारूति नर्सिंग कॉलेज में प्रबंधन और छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का सिलसिला जारी है। दरअसल कॉलेज को हाईकोर्ट ने अमान्य घोषित किया है। कई वर्षो परीक्षा नहीं होने के बाद विद्यार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को एक बार फिर यहां के विद्यार्थियों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कॉलेज में तोड़फोड़ कर दी है।

काफी देर तक छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। खबर है कि तोड़फोड़ में कॉलेज की खिड़कियों एवं कॉलेज के सामान को नुकसान पहुंचा है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं एसपी निश्चत एन झारिया भी कॉलेज पहुंचे थे। बताया जाता है कि कॉलेज में परीक्षा कराए जाने और फीस को लेकर कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है।

कुछ दिनों पहले ही छात्र-छात्राओं ने भोपाल मार्ग पर एबीव्हीपी के नेतृत्व में दो घंटे तक जाम लगाया था। कलेक्टर की समझाईश पर उस समय छात्र-छात्राएं मान गए, लेकिन सोमवार को विद्यार्थियों ने अपना आपा खो बैठे। जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे पहले मारूति नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की। प्रबंधन बचाव में आया तो पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूत्र बताते है कि कॉलेज के स्टॉफ ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया।

यहां देखे वीडियो

इसके बाद पुलिस को भी जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस को भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी कॉलेज पहुंंचे। उन्होंने मारूति नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं से बात की है।

खबर लिखे जाने तक छात्र-छात्राओं और कलेक्टर और एसपी की क्या चर्चा हुई यह जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन एसपी श्री झारिया ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में तोड़फोड़ की है। सूचना मिलने पर हम भी मौके पर पहुंचे थे। श्री झारिया ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर तोड़फोड़ करने के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button