Betul Police News: पुलिस विभाग में सब कुछ नया, चार एसडीओपी भी रिलीव, तीन रिलीवर अब तक नहीं आए, प्रभारियों के भरोसे चल रहा काम, अधिकांश टीआई की भी रवानगी

Betul Police News: Everything is new in the police department, four SDOPs are also relieved, three relievers have not come yet, work is going on depending on the in-charge, most of the TIs are also going to leave.

Betul  Samachar : थाने में रोस्टर से अवकाश मिलना शुरू, पुलिसकर्मियों की बल्ले-बल्लेBetul Police News: (बैतूल)। पुलिस विभाग में इस समय केवल एएसपी नीरज सोनी और सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी नए दिखाई दे रहे हैं। एसपी सिद्धार्थ चौधरी की भी करीब तीन माह पहले ही जिले में आमद हुई है। चुनावी वर्ष में पुलिस विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक सब बदल गया है। पिछले दिनों हुए एसडीओपी के तबादले के बाद उन्हें कल एसपी ने उन्हें संबंधित स्थानों के लिए रिलीव कर दिया है। केवल सारणी और मुलताई एसडीओपी के भरोसे इस समय पांच अनुविभाग चल रहे हैं। नए रिलीवर आने तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। इस बीच जिले से अधिकांश टीआई को भी रिलीव कर दिया गया है।

सुरक्षा तंत्र में चुनावी वर्ष में इस बार सबसे बड़ा फेरबदल हुआ है। इसकी शुरुआत तीन माह पहले एसपी सिमाला प्रसाद के तबादले से हुई। उन्हें राज्य शासन ने जबलपुर भेजा। उनके स्थान पर सीनियर आईपीएस सिद्धार्थ चौधरी को बैतूल एसपी बनाया गया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के थाने-चौकियों का निरीक्षण करना शुरू किया था कि धीरे-धीरे अधीनस्थ स्टाफ के तबादलों का दौर शुरू हो गया।

दरअसल चुनावी वर्ष में एक स्थान पर तीन साल से जमे उपनिरीक्षक से अधिक स्तर के सभी अधिकारियों को बदल दिया गया। सबसे पहले जिले में आरक्षक और प्रधान आरक्षकों की थोकबंद तबादला सूची जारी हुई, फिर एएसआई और एसआई के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए। कुछ सूची पुलिस मुख्यालय से भी जारी हुई। इसमें जिले से कई अधिकारियों के तबादले हुए। बात निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की करें तो तीन साल से अधिक समय से यहां पदस्थ अधिकांश टीआई का तबादला हो चुका है।

चार एसडीओपी को एसपी ने किया रिलीव

एसपी ने पुलिस मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद जिले से स्थानांरित हुए चार एसडीओपी को रिलीव कर दिया है। इनमें एसडीओपी शिवचरण बोहित को उमरिया, डीएसपी अजाक ललित कुमार कश्यप को सहायक सैनानी हॉक फोर्स बालाघाट, डीएसपी महिला अपराध प्रकोष्ठ पल्लवी गौर को सहायक पुलिस आयुक्त संपत्ति एवं आर्थिक अपराध भोपाल और एसडीओपी बैतूल सृष्टि भार्गव को देवास जिले के लिए रिलीव कर दिया गया है। एक दिन पहले एसपी ने दूसरे चरण में करीब आधा दर्जन टीआई को दूसरे जिले के लिए रिलीव कर दिया है। यहां पर नए टीआई भी पदस्थ कर दिए गए हैं।

नए अधिकारियों से तालमेल स्थापित करना चुनौती

सूत्र बताते हैं कि जिले में सारणी एसडीओपी को छोड़कर चार अनुविभाग के एसडीओपी नए रहेंगे। जिले में इनकी पहली बार पदस्थापना हुई है। इसी तरह अधिकांश टीआई भी जिले के लिए नए ही है। कुछ जरूर उपनिरीक्षक रह चुके हैं, लेकिन बाकी को जिले की भौगोलिक सीमा का उतना संज्ञान नहीं है, इसलिए एसपी को नए अधिकारियों के साथ तालमेल स्थापित कर काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विद्युत कंपनी में भी बड़ा फेरबदल

इधर प्रशासनिक विभागों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। कई अधिकारी जिले से रवाना हो चुके हैं तो कुछ की तबादला सूची आने वाली है। इनमें सहायक आयुक्त आदिवासी, जिला आपूर्ति अधिकारी , समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, कोषालय अधिकारी, उपपंजीयक समेत कुछ अधिकारियों के नाम है। दूसरी ओर विद्युत कंपनी में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां पूर्व में पदस्थ रहे बीएस बघेल की दक्षिण संभाग में फिर वापसी हुई है। टाउन के पूर्व एई का प्रमोशन होकर उन्हें डीई बनाया गया है। मुलताई के डीई श्री मजुमदार के स्थान पर फिर संजय यादव की वापसी हुई है, जबकि जेई नीरज सोनी को प्रमोशन को रायसेन में एई बनाया गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button