Betul CMHO News : पदस्थापना के बाद से विवादों में है सीएमएचओ डॉ बौद्ध,वाईस सेम्पल देने के पहले पड़ गए बीमार!
Betul CMHO News: CMHO Dr. Buddh is in controversies since posting, fell ill before giving vice sample!

Betul CMHO News :(बैतूल)। यहां पदस्थ सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध को आए हुए महज 6 से 8 माह का समय बीता है, लेकिन उनका विवादों से लगातार नाता रहा है। डॉक्टरों ने क्लीनिक के निरीक्षण के बहाने डिमांड करने की शिकायत जनप्रतिनिधियों की थी, इसी के बाद तय था कि डॉ बौद्ध के खिलाफ कभी भी गुस्सा फूट सकता है।
भौंरा के एक डॉक्टर द्वारा अपनी क्लीनिक सील न किए जाने को लेकर 1 लाख 50 हजार के रिश्वत मांगने के मामले में भोपाल लोकायुक्त ने शाहपुर के लिपिक को रंगे हाथों दबोचा तो सीएमएचओ की पूरी पोल खुल गई है।
सीएमएचओ को दो दिन पहले लोकायुक्त ने रिश्वत कांड में मुख्य आरोपी बनाया और शुक्रवार वाईस सेम्पल के लिए भोपाल तलब किया तो तबीयत खराब के बहाने वे पहुंच नहीं पाए। इसे सीएमएचओ का नया पैतरा माना जा रहा है।
सूत्र बताते है कि पदस्थापना के बाद से ही सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कुछ लिपिकों के अलावा कुछ डॉक्टरों से भी सीएमएचओ द्वारा निरीक्षण के दौरान खामियों के बहाने डिमांड की गई है। यह बात पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल तक भी पहुंची थी। आयुष डॉक्टर एसोसिएशन ने सीएमएचओ की शिकायत भी की, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया।
हालांकि पिछले माह हुए तबादलों में भी भारी लेनदेन के बीच दो दिन पहले भौंरा के डॉक्टर की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई है, इससे वे ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी काफी परेशान थे। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ दो-तीन लिपिकों के माध्यम से लंबे समय से लेनदेन की चर्चा चल रही है।
सांझवीर टाईम्स ने पूर्व में स्वास्थ्य विभाग में हुए अटैचमेंट और अन्य मामलों को प्राथमिकता से उठाया था। इसके बाद प्रभारी कलेक्टर रहे पूर्व जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा ने कार्रवाई भी की थी। हालांकि सीएमएचओ ने चहेते लिपिकों को दोबारा सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर इनका कई मामलों में उपयोग किया। सीएमएचओ की कार्यप्रणाली से भाजपा के ही कई जनप्रतिनिधि खासे नाराज बताए जा रहे थे, लेकिन अपनी कुछ राजनैतिक पहुंच के कारण वे यहां जमे हुए थे।
- Also Read : CMHO News Betul : सीएमएचओ और लेब टेक्नीशियन की बढ़ेगी मुश्किलें, वाइस सेंपल लेने भोपाल तलब
बयान देने नहीं पहुंचे सीएमएचओ
बताया जा रहा है कि शुक्रवार लोकायुक्त भोपाल की टीम ने उन्हें तलब किया था। उनके वाईस रिकार्डिंग के टेस्ट होना था, लेकिन पत्र लिखकर उन्होंने अपनी बीमारी का हवाला देकर समय मांग लिया। लोकायुक्त टीआई मनोज पटवा के मुताबिक बीमार होने के कारण सीएमएचओ के वाईस सेम्पल नहीं हुए है। अब बाद में वाईस सेम्पल टेस्ट किए जाएंगे।
सूत्र बताते है कि यदि वाईस सेम्पल में मिलान हो गया तो सीएमएचओ पर कार्रवाई होना तय है। वैसे कहा जा रहा है कि कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात उन पर कभी भी निलंबन की गाज गिर सकती है।




