Betul News : मधुमक्खियां के हमले में घायल हुए ग्रामीण की मौत

Betul News: Villager injured in bee attack dies

ग्राम करपा में मोक्षधाम पहुंचे ग्रामीणों पर मधुमक्खियां ने किया था हमला

Betul News : (मुलताई)। ब्लॉक के ग्राम करपा में मृतक ग्रामीण का अंतिम संस्कार करने पहुंचे ग्रामीणों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया था। हमले में आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे। कुछ घायलों का ग्राम में और कुछ घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया था। ग्राम में इलाज करा रहे ग्रामीण रमेश पिता किशनलाल नगदे 42 साल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शुक्रवार सुबह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन घायल रमेश को नगर के निजी स्थान लेकर गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर में रमेश की शुक्रवार को मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर में मधुमक्खियों ने किया था हमला

गुरुवार को ग्राम करपा निवासी बबलू हजारे का अंतिम संस्कार करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मोक्षधाम पहुंचे थे। मोक्षधाम के पास स्थित पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ था। अचानक मधुमक्खियां बिफर गई और ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। मुधमक्खियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने शव को मोक्षधाम में छोड़कर घरों की ओर भागे।

मधुमक्खी के हमले से ग्राम डोब निवासी जगदीश पिता शिव, ग्राम रिधोरा निवासी श्रीकिसन गोदिया,ग्राम करपा निवासी पारन्या गंजागी,सुखराम चतुर, दिनेश डोंगरदिए,मायदु हजारे, मोंटी हजारे,राजा हजारे,धुड़िया हजारे,दिलीप हजारे,चुन्नू हजारे,गणेश हजारे,रामदयाल हजारे,गोविंद हजार सहित अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे। सरपंच राजू हजारे ने बताया मधुमक्खियों के हमले के बाद गांव के घुडिया उकडे और हरदयाल हजारे ने कंबल ओढ़कर मोक्षधाम पहुंचे और बबलू हजारे का अंतिम संस्कार किया था। बबलू ने बुधवार शाम में घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button