Betul Samachar : राम मंदिर पर भाजपा का पट्टा नहीं, हमारे चंदे से बना

Betul Samachar: There is no lease of BJP on Ram temple, it is built with our donations.

आमला ब्लॉक की आमसभा में गरजे पूर्व सीएम, केंद्र और राज्य पर जमकर हमला बोला

Betul Samachar : (आमला)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैतूल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम जी के समर्थन में आमला के ग्राम चुटकी में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। भाजपा के नेता मंहगाई, रोजगार की बात नही करते हैं। वो आप सबको गुमराह करते हैं। वो भगवान राम की बात करते हैं। क्या राम मंदिर का पट्टा आपके (भाजपा) पास ही है। ये राम मंदिर आपके चंदे से बना है। यह राम मंदिर हम आपका और मेरा है। यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शनिवार को बैतूल संसदीय क्षेत्र के ग्राम चुटकी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

राजनीतिक प्रचार का विषय नहीं धर्म

कमल नाथ ने कहा कि हम सबकी अपनी अपनी धार्मिक भावना है। धर्म आचार और विचार का विषय है। राजनीतिक प्रचार का विषय नही है। हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नही लाते हैं। मैं हिंदू हूं और गर्व से कहता हूं। मैंने अपनी निजी जमीन पर छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया, लेकिन मैंने उसका कभी प्रचार नही किया। मैंने सरकार से जमीन नहीं ली।

प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारी

उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगार मध्यप्रदेश में हैं। निवेश नही आ रहा है, मैने कई लोगों से निवेश करने के लिए कहा लेकिन सभी का कहना है कि मध्यप्रदेश में काम करना बेहद मुश्किल है। भ्रष्ट्राचार बहुत है। अब प्रयास किया जा रहा है संविधान से छेड़छाड़ कर उसको बदलने का। आप सब संविधान के रक्षक हैं, अपनी संस्कृति के रक्षक हैं। इस चुनाव में आप सब सच्चाई का साथ दें। भाजपा ने 20 साल में क्या किया, यह आप सब जानते हैं। भ्रष्ट्राचार का प्रदेश बनाया, घोटाला प्रदेश बनाया है। मैं प्रदेश में जाता हूं तो लोग बताते हैं कि पैसा दो, काम कराओ।

बैतूल के लोगों को बंधुआ समझते हैं सांसद (Betul Samachar)

Betul Samachar : राम मंदिर पर भाजपा का पट्टा नहीं, हमारे चंदे से बनाकमल नाथ ने सभा में कहा कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र में 30 साल से भाजपा का सांसद है। मैं भी 40 साल सांसद रहा, लेकिन मैंने ना कभी उसका नाम सुना और ना देखा। कैसा सांसद है। उसने मान लिया कि बैतूल लोकसभा के लोग तो उसके बंधुआ हैं। अब आपको तय करना है कि आपका भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा।

पड़ोसी होने के नाते करूंगा विकास

कमल नाथ ने कहा कि वो तो बैतूल के पड़ोसी हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को मैंने चुना है। पिछला चुनाव भी मैंने ही लड़वाया था। इस बार आप उसका सहयोग करें। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पड़ोसी होने के नाते मैं भी क्षेत्र का भरपूर विकास करूंगा। आप 30 साल बंधुआ बनकर रहे हैं, अब स्वतंत्र हो जाइए।

मंहगाई की गारंटी पक्की है

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कमल नाथ ने कहा कि चुनाव में भाजपा द्वारा ढेर सारी गारंटी की बात की जा रही है। आप याद रखना मंहगाई की गारंटी पक्की है।

कमलनाथ की सभा में दिखे पूर्व विधायक

रामू टेकाम को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस में दो खेमे नजर आने लगे थे। खबर तो यह भी थी कि चार पूर्व विधायक रामू के बदले किसी और को टिकट देने के लिए दिल्ली तक हाईकमान से मिलकर आए थे, लेकिन जब रामू के नाम पर मोहर लग गई उसके बाद से सभी ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से किनारा कर लिया। यहां तक प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में भी पूर्व विधायक निलय डागा, धरमू सिंह सिरसाम, बह्मा भलावी दिखाई नहीं दिए। इसके बाद से उनकी नाराजगी की बात सामने आ रही थी। हालांकि कमलनाथ की सभा के पहले बैतूल के पूर्व विधायक ने अपने विस में रामू के समर्थन में प्रचार शुरू कर दिया। इस बीच जब पूर्व मुख्यमंत्री आमला के चुटकी में आए तो अब तक कांग्रेस से दूरी बनाने वाले पूर्व विधायक निलय डागा और धरमू सिंह भी दिखाई दिए। हालांकि बह्मा भलावी सभा से नदारद थे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button