Betul News: विधायकों को अपने विस से बढ़त दिलाना बड़ी चुनौती

Betul News: Getting MLAs an edge from their constituency is a big challenge.

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का एकमात्र विधायक था, अब पांचों जगह भाजपा का परचम

Betul News: बैतूल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने तरकस से सभी तीर निकालकर फेंकना शुरू कर दिया है। हर तीर पर भाजपा को बढ़त दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यही वजह है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पांचों विधानसभा से निर्णायक बढ़त दिलाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में पांच विधानसभा है, संयोगवश इस बार सभी पर भाजपा का कब्जा होने से विधायकों की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ गई है।

गत लोकसभा चुनाव में जब भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला हो रहा था तब परिस्थितियां काफी बदली थी। दरअसल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में आमला से केवल डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक चुने गए थे। शेष चार सीट बैतूल, मुलताई, घोड़ाडोंगरी और भैंसदेही से कांग्रेस विधायकों ने बाजी मारी थी।

इस लिहाज से भाजपा को इन चार विधानसभा से बढ़त दिलाना काफी चुनौतीपूर्ण बना था, लेकिन जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आए तो चौकाने वाले नतीजे देखने को मिले। चुनाव इतिहास में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने कांग्रेस के रामू टेकाम को रिकार्ड 3 लाख 59 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया। ऐसी कोई भी विधानसभा नहीं थी, जहां पर भाजपा प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त न मिली हो। संसदीय क्षेत्र के सभी आठों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उइके को भारी बढ़त मिली। इसी वजह से वे ऐतिहासिक जीत हासिल करने में कामयाब हुए।

Betul News: विधायकों को अपने विस से बढ़त दिलाना बड़ी चुनौती

इस बार परिस्थितियां बदली-बदली सी

्रवर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा परिस्थितियां काफी बदल चुकी है। इस मर्तबा केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। इतना ही नहीं जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के ही विधायक चुने गए हैं। इतना जरूर है कि संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं से हरसूद में भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही है, लेकिन 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में हरदा और टिमरनी सीट से कांग्रेस मामूली मतों से जीत हासिल कर भाजपा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना रही है। संसदीय क्षेत्र की आठ में से 6 भाजपा और 2 सीट कांग्रेस के पास है, इसलिए भाजपा का पड़ला बदली हुई परिस्थितियों में विधानसभा सीटों के हिसाब से थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

सर्वाधिक बढ़त वाले माननीय का बढ़ेगा कद

मोदी लहर के बावजूद भाजपा में लोकसभा में 400 पार का नारा दे रखा है। इसी वजह पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलाने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। इस लिहाज से बैतूल जिले के पांचोंं विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, घोड़ाडोंगरी से गंगा उइके, भैंसदेही से महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख और आमला से डॉ योगेश पंडाग्रे भाजपा के विधायक है।

देखने लायक यह स्थिति रहेगी कि पांचों में से कौन सा विधायक सबसे अधिक लीड अपने विधानसभा से दिलाता है। इस पर भी प्रदेश संगठन की नजर टिकी है। सर्वाधिक लीड दिलाने वाले विधायक का भाजपा में कद बढ़ना स्वभाविक कहा जा सकता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button