Betul Loan Fraud: कृषि यंत्रों के लिए 10 लाख के लोन का फर्जीवाड़ा!

किसान परेशान, फर्म का रुपए न पहुंचने के दांवे से बड़ी उलझन

Betul Loan Fraud: बैतूल। एक आदिवासी किसान कृषि यंत्रों को क्रय करने को लेकर उलझन में फंस गया है। दरअसल उसने 16 फरवरी को स्टेट बैंक के माध्यम से 10 लाख 75 हजार का लोन लेकर फर्म के खाते में डाल दी, लेकिन फर्म का दावा है कि राशि आई ही नहीं, जबकि बैंक ने किसान को सबूत भी बता दिए हैं। एक माह में भी में किसान को न तो कृषि यंत्र मिल पाए हैं और न ही राशि मिली है। इससे परेशान होकर इससे गुरुवार कलेक्टर के पास पहुंचकर अपनी समस्या बताई है।

बैतूल ब्लाक के सेलूढाना चूनालोमा निवासी किसान विशाल इवने ने बताया कि कृषि यंत्रों के क्रय के लिए उसने 16 फरवरी को 10 लाख 75 हजार का लोन लिया था। यह राशि फर्म एसएन एग्रो के खाते में डाल दी थी। सामग्री क्रय करने को लेकर जब उसने एसएन एग्रो के संचालक से पूछताछ की तो कहा गया कि अब तक राशि नहीं मिली है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच से संपर्क किया गया तो यहां से कहा गया कि 16 फरवरी को ही राशि फर्म के खाते में डाली जा चुकी है, लेकिन 13 मार्च की तिथि तक राशि को लेकर फर्म और बैंक अलग-अलग तर्क दे रहे हैं।

इससे किसान परेशान हो चुका है। किसान विशाल का कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर से मिलने पर बताया कि राशि एसएन एग्रो के खाते में डाली जा चुकी है। इसकी पहली किश्त भी इसी माह भरना है, इससे वह परेशान हो गया।

कृषि यंत्र न मिलने के बावजूद बैंक वाले किश्त के लिए दबाव डाल रहे हैं और फर्म रुपए न देने की बात कह रही है। बैंक प्रबंधक का कहना है कि उनके द्वारा राशि फर्म के खाते में डाल दी गई। यदि फर्म कृषि यंत्र नहीं दे रही है तो किसान कार्रवाई के लिए स्वतंत्र है। इस संबंध में एसएन एग्रो के संचालक नील सिंह राजपूत ने बताया कि किसान के आरोप बेबुनियाद है। खाते में राशि आने में थोड़ा विलंब हुआ है। इसके बाद सामग्री के लिए आर्डर लगा दिया है। सामग्री आते ही किसान को उपलब्ध करा दी जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button