Betul Mahashivratri News: महाशिवरात्रि पर इस बार बने है कई शुभ संयोग
Betul Mahashivratri News: Many auspicious coincidences have happened this time on Mahashivratri.

8 मार्च को मनाया जाएगा पर्व, जगह-जगह लगेंगे मेले…
Betul Mahashivratri News:(बैतूल)। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार कई शुभ संयोग बने हुए है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शिव भक्तों की मनोकामना पूरी होगी। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गून मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। इस पर्व सिद्धी के साथ अन्य तीन शुभ संयोग बने हुए है। ज्योतिषों के मुताबिक इस बार शिवरात्रि पर श्रवण नक्षण और शिव योग के साथ सर्वसिद्धि योग भी बना हुआ है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है और मनोकामना करते है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करना लाभदायी माना जाता है।
- Also Read: Betul Samachar: ई-पोर्टल हुआ शुरू लेकिन डाटा हो गया डिलिट, संपत्ति कर वसूली करने के लिए फिर मुसीबत
महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू
8 मार्च को मनाया जाना वाला शिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जगह-जगह शिवालयों में शिवभक्त पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचेंगे। शिव मंदिर समितियों द्वारा अभी से व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि शिवरात्रि के समय पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से समस्या का सामना न करना पड़े। शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। कुछ शिव मंदिरों से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मंदिरों का रंग रोंगण किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पर्व पर जगह-जगह भंडारे भी आयोजित होंगे।





