Betul Nursing College: सीबीआई जांच के दायरे में आये बैतूल के तीन नर्सिंग कालेज

Betul Nursing College: Three nursing colleges of Betul came under the purview of CBI investigation.

दूर नहीं की खामियां तो निरस्त होगी संबद्धता

जिले में संचालित नर्सिंग कॉलेजों में नियमों का पालन किए बिना संचालन करना अब टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई द्वारा चुन चुन कर कॉलेजों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पूर्व में जहां जिले के करीब आधा दर्जन कॉलेज इसकी जद में आ चुके थे तो अब तीन कालेजों की संबद्धता पर सीबीआई की तलवार लटकी हुई है। जांच के दौरान बैतूल के दो और सारणी क्षेत्र के बगडोना में संचालित एक नर्सिंग कालेज में खामियां पाई गई हैं।

यदि इन खामियों को दुरुस्त नहीं किया जाता है तो भविष्य में इन कॉलेजों की संबद्धता समाप्त की जा सकती है। दरअसल नर्सिंग कॉलेज इंडियन नर्सिंग काउंसिल (ढ्ढहृष्ट) के मानकों को पूरा नहीं कर रहे। यही वजह है कि नर्सिंग कालेजों की नब्ज टटोलने के लिए कोर्ट ने सीबीआई को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कुछ कॉलेजों की जांच रिपोर्ट सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने जारी की है। कॉलेजों को पैरामीटर्स पर अयोग्य माना है।

इनमें बैतूल जिले के तीन कॉलेज शामिल हैं। जिनमें श्री धन्वन्तरि स्कूल ऑफ नर्सिंग, भारती स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग बगडोना, तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग पाढर अस्पताल प्रमुख हैं। इन कॉलेजों को पैरामीटर्स पर अयोग्य माना है। उल्लेखनीय है की सीबीआई ने मप्र हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों का इंस्पेक्शन कर जांच रिपोर्ट तैयार की थी। सीबीआई ने कॉलेजों का निरीक्षण ढ्ढहृष्ट के मानकों को आधार बनाकर किया था।

निरीक्षण रिपोर्ट ने सरकारी और प्राइवेट 75 नर्सिंग कॉलेजों में खामियां बताई हैं। राज्य सरकार ने इन खामियों को दूर करने के लिए एक कमेटी बनाई है। जो कॉलेज खामियां दूर नहीं कर पाएंगे, उनकी संबद्धता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button