Kerpani Temple Committee:  केरपानी मंदिर समिति के पुनर्गठन पर फिर बवाल, राजनीतिकरण के गंभीर आरोप

वर्षों से मंदिर से जुड़े भक्तों ने उठाए सवाल, समिति के संचालन पर असंतोष के स्वर

Kerpani Temple Committee: बैतूल। जिले के प्रमुख आस्था केंद्र संकट मोचक केरपानी हनुमान मंदिर की नवगठित समिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर से वर्षों से जुड़े कुछ श्रद्धालुओं ने समिति के पुनर्गठन पर विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि धार्मिक संस्था के संचालन में राजनीतिक प्रभाव बढ़ाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि पूर्व में गठित समिति को लेकर भी विरोध और उसे भंग करने की मांग उठ चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद समिति का संचालन जारी रहा। अब दोबारा किए गए पुनर्गठन को लेकर भक्तों के बीच असंतोष सामने आया है।

समिति के गठन को लेकर उठे सवाल

हाल ही में मंदिर के संरक्षक एवं पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर की अगुवाई में समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें सुरेश यादव को अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। मंदिर से लंबे समय से जुड़े हनुमान भक्त मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि सुरेश यादव पूर्व में भी समिति में सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

उनके अनुसार, उस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर में आने वाली दान-दक्षिणा के हिसाब-किताब को लेकर सवाल उठते रहे थे। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसी धार्मिक संस्था में पारदर्शिता और धार्मिक गतिविधियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

धार्मिक लोगों को समिति में शामिल करने की मांग

हनुमान भक्त नवनीत श्रीवास ने भी समिति के गठन को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि मंदिर समिति में पूर्व में शास्त्रों के ज्ञाता और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की भागीदारी रही है। ऐसे में समिति के मौजूदा स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं के बीच सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल किसी समिति की संस्था नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसलिए इसके संचालन में भक्तों की भावनाओं और धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

मंदिर संरक्षक ने आरोपों को सिरे से किया खारिज

 मंदिर समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक शिव प्रसाद राठौर ने समिति के राजनीतिकरण के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने मंदिर समिति की जिम्मेदारी संभाली है, मंदिर का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।

धार्मिक भावनाओं से जुड़े अधिक से अधिक युवाओं को मंदिर की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से युवा संगठन का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर की बेहतरी के लिए योगदान देने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उनका उद्देश्य मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक पहुंचाना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने राजनीतिकरण के आरोपों को निराधार और शर्मनाक बताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button