Betul Ki Khabar : सड़क की मांग पर खंजनपुर में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Betul Ki Khabar: Warning of election boycott in Khanjanpur on demand of road

रोड नहीं तो वोट नहीं की तख्ती लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

Betul Ki Khabar : लोकसभा चुनाव आते ही आम जनता की दुख तकलीफें अब सार्वजनिक होनी शुरू हो गई हैं, इसलिए कि चुनाव ऐसा मौका होता है। इससे मतदाता जनता सर्वोपरि होती है। ऐसा ही एक मामला है बैतूल के ख़ंजनपुर के दुर्गा वार्ड में सामने आया है। यहां पर सड़क बनाए जाने की मांग पूरी नहीं होने पर वार्ड के रहवासी चुनाव बहिष्कार का बैनर लिए सड़क उतर गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सड़क नहीं बनने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि सड़क नहीं तो वोट भी नहीं दिया जाएगपा। यहां रहने वाले लोग पिछले लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सड़क की मांग जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनसुनी की गई । अब इस इलाके में रहने वाले सैकडों लोगों ने चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

क्षेत्रवासी हेमलता गाड़गे और सुदामा का कहना है कि लगभग 1000 की आबादी वाले दुर्गा वार्ड में सड़क बनाने के लिए नगर पालिका जिला प्रशासन सहित सांसद विधायक तक की मिन्नतें की गई। आवेदन निवेदन तक किए गए, लेकिन हम मतदाताओं की मांगों को अनसुना कर दिया गया। सड़क नहीं होने से आए दिन लोगों को गन्दगी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों से निकलने वाली गन्दगी का पानी फैलने से लोगों को मंदिर आदि जाने में दिक्कते झेलनी पड़ती हैं।

बारिश के समय कीचड़ होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। वाहन भी फंस जाते हैं। लेकिन हमारी समस्या हमेशा नजरअंदाज की गई है।अब समय आ गया है की हम अपने अधिकारों का उपयोग करें हमने निर्णय लिया है कि रोड नहीं तो वोट नहीं, पहले रोड बाद में वोट, जो भी है ।

स्थानीय रहवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा वे अपने मताधिकार का उपयोग नहीं करेंगे। जनता से वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों को आम जनता की परेशानियों को ध्यान में रखने की जरूरत है।क्योंकि यही वो समय होता है जब जनप्रतिनिधियों को आम जनता की खरी खोटी सुनना पड़ता है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button