Betul Nagar Palika : नपा में तीन वर्ष से अधिक जमे अधिकारियों का हटना तय

Betul Nagar Palika: It is decided to remove the officers who have been in Municipal Corporation for more than three years.

नेता प्रतिपक्ष की शिकायत पर निर्वाचन अधिकारी गंभीर, सभी की सूची तलब की

Betul Nagar Palika : नगरपालिका में पिछले तीन वर्ष से अधिक समय तक जमे में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के पहले यहां से हटना पड़ सकता है। दरअसल नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान और भगत सिंह वार्ड के पार्षद उमाशंकर दीवान ने 3 मार्च को कलेक्टर को एक शिकायत कर आरोप लगाया था कि बैतूल नगरपालिका में तीन वर्ष से अधिक समय से कई कर्मचारी जमे हुए हैं।

उक्त कर्मचारी आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। कलेक्टर को की गई शिकायत के बाद लोकसभा निर्वाचन के नोडल अधिकारी ने सीएमओ से तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तलब की है। इससे नगरपालिका में हड़कंप मचा हुआ है।

चुनाव आते ही राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता अचानक बढ़ा दी है। छोटे-छोटे मामले में चुप्पी साधने वाले छोटे नेता भी शिकायतें करने लगे हैं। इसका उदाहरण आचार संहिता लगने के पहले ही बैतूल में देखने को मिल गया। जब नेता प्रतिपक्ष एवं शास्त्री वार्ड के पार्षद राजकुमार दीवान और भगत सिंह वार्ड के पार्षद उमाशंकर दीवान ने संयुक्त रूप से एक शिकायत कलेक्टर को करते हुए बताया था कि बैतूल नपा में कई कर्मचारी तीन वर्ष से भी अधिक समय से पदस्थ है।

इनके यहां पर पदस्थ रहने से लोकसभा चुनाव के काम में प्रभाव पड़ सकता है। उनके इस आरोप और शिकायत पर निर्वाचन शाखा ने गंभीरता दिखाते हुए पिछले दिनों सीएमओ से नपा में पिछले तीन वर्षों से पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों की सूची तलब की है।

नपा पर पूर्व में भी लगा चुके हैं कई आरोप

नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान परिषद के हर सम्मेलन में विपक्षी पार्षदों के लिए मुखर आवाज बने हुए हैं। वे अक्सर भाजपा शासित नगरपालिका को सम्मेलन में घेरते हैं कि कांग्रेस के पार्षदों के वार्ड में काम नहीं किया जा रहा है। उनके वार्ड में पाइप लाइनों के कामों को लेकर दो बार बैठक में मुद्दा उठाने के बाद भी काम नहीं हो पा रहे हैं।

इससे वे नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर आड़े हाथों ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में शिकायत कर लंबे समय से पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को आड़े हाथ लेने का प्रयास किया है।

46 नामों की सूची निर्वाचन कार्यालय भेजी

सूत्रों के मुताबिक नपा ने निर्वाचन कार्यालय से तीन वर्ष से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तत्काल तलब की थी। इसमें बताया गया था कि दोनों पार्षद राजकुमार दीवान और उमाशंकर दीवान द्वारा शिकायत की थी कि नपा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कई अधिकारी और कर्मचारी तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ है। उक्त कर्मचारी चुनाव कार्य प्रभावित कर सकते हैं।

उनकी शिकायत पर निर्वाचन कार्यालय के नोडल अधिकारी ने तीन वर्ष से पदस्थ प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कुल 46 कर्मचारियों की सूची भेजी है। यदि निर्वाचन कार्यालय एक साथ इन्हें हटाने की कार्रवाई करता है तो पूरा नपा का काम ठप होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन संभावना है कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को यहां से हटाया जा सकता है।

जिले में भी कई अधिकारी वर्षों से पदस्थ, कांग्रेस चुप

इस पूरे मामले में रोचक पहलू यह है कि पार्षद अपने निकाय के कर्मचारियों की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिले में दो कांग्रेस अध्यक्ष रहने के बाद भी जिला स्तर के कई अधिकारियों के जिले में तीन वर्ष होने के बावजूद कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं। भले ही विधानसभा चुनाव में इक्का दुक्का अधिकारियों की शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर निकला।

कुल मिलाकर कांग्रेस विधानसभा चुनाव की हार के बाद अब तक उबर नहीं पाई है। इसी वजह विपक्ष की भूमिका का ठीक से निर्वाहण तक नहीं हो पा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि जिले में आज भी आधा दर्जन से अधिक अधिकारी है, जिनका कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है।

इनका कहना….

नपा बैतूल के नेता प्रतिपक्ष ने शिकायत की है तो गंभीर होगी। हम भी जिले में तीन वर्ष से अधिक पदस्थ अधिकारियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। शीघ्र निर्वाचन आयोग को शिकायत करेंगे।

सुनील शर्मा, अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर बैतूल।

पिछले विधानसभा चुनाव में हमने सहायक आयुक्त आदिवासी समेत कुछ अधिकारियों की शिकायत की थी। इस बार भी हम ऐसे अधिकारियों की सूची बनाकर निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करने वाले हैं।

हेमंत वागद्रे, अध्यक्ष जिला कांग्रेस ग्रामीण बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button