Betul News: वन विभाग का होली मिलन समारोह बना राजनीति का अखाड़ा!

Betul News: Forest Department's Holi Milan ceremony became a political arena!

सीसीएफ और डीएफओ की मौजूदगी में कर्मचारियों को विशेष पार्टी का सहयोग करने का कहा

Betul News: बैतूल। पश्चिमी वन मंडल के गवासेन रेंज में पिछले दिनों कर्मचारियों का समस्या निवारण शिविर के बहाने आयोजित हुआ होली मिलन समारोह में नया विवाद छिड़ गया है। सूत्रों के अनुसार बैठक में सीसीएफ और डीएफओ की मौजदूगी में कर्मचारियों ने होली खेली, लेकिन इसे राजनैतिक रूप दे दिया गया। कई कर्मचारियों ने नाम प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि एक विशेष पार्टी को चुनाव में सहयोग करने के लिए भी अधिकारियों ने प्रेरित किया।

इस मामले में कांग्रेस मुखर हो गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने निर्वाचन आयोग और कलेक्टर से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही है।

जानकार सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले गवासेन रेंज में अवैध कटाई हुई थी। 50 से अधिक सागौन के पेड़ काट लिए गए, लेकिन अधिकारियों ने शिकायत के बाद जांच में ऐसी लीपापोती करी कि जंगल की खाक छानने पर भी काटे गए ठूंठ वन कर्मचारियों को नहीं मिले। पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया।

इस पर पर्दा डालने के लिए नवागत सीसीएफ को भी गुमराह करने की चेष्टा की गई। दरअसल पश्चिम वन मंडल के डीएफओ ने सीसीएफ को गवासेन में कर्मचारियों की समस्या का निवारण शिविर आयोजित करने की जानकारी दी। आनन-फानन में शिविर रद्द कर इसे होली मिलन समारोह में तब्दील कर दिया।

पहले तो पश्चिम और दक्षिण वन मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के सर्विस रूल के खिलाफ वर्दी पर होली खेली गई। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाकर कर्मचारियों ने डांस किया। ताज्जुब की बात यह है कि जिस रेंज में अवैध कटाई है, सीसीएफ और डीएफओ ने जंगल की तरफ जाना उचित नहीं समझा और कई घंटे गवासेन में बिताकर वापस लौट आए।

एक पार्टी को सहयोग देने का आग्रह

जानकार सूत्र बताते है कि होली मिलन समारोह के दौरान ही कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विशेष पार्टी को आसन्न चुनाव में सहयोग करने के लिए भी कहा। अधिकारियों की यह बात सुनकर कर्मचारियों में सन्नाटा पसर गया। कई कर्मचारियों ने दबी जुबान से अधिकारियों के निर्देश पर नाराजगी भी जताई।

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कुछ कर्मचारियों ने बताया कि एक विशेष पार्टी के लिए चुनाव में सहयोग करने के लिए कहा गया। इससे पूरा होली मिलन समारोह राजनैतिक रूप में रंग गया। इस संबंध में बैतूल सीसीएफ श्री मिश्रा को उनके मोबाईल 9424790300 पर कॉल किया पर नॉट रिचेबल होने पर चर्चा नहीं हो सकी, जबकि पश्चिमी वन मंडल के डीएफओ वरून यादव का मोबाईल 9424790500 दोपहर 1.45 बजे स्वीच ऑफ होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी।

इनका कहना…

यह गंभीर मामला है, यदि कर्मचारियों पर दबाव डालकर किसी विशेष पार्टी को वोट देने के लिए कहा गया है तो हम मामले की शिकायत करेंगे।

हेमंत वागद्रे, अध्यक्ष जिला कांग्रेस ग्रामीण, बैतूल

गवासेन में वन विभाग के होली मिलन समारोह में एक विशेष पार्टी को सहयोग देने की जानकारी मिली है। यह पूरी तरह आचार संहिता का उल्लंघन है। हम निर्वाचन आयोग और कलेक्टर को शिकायत करेंगे।

रामू टेकाम, लोकसभा प्रत्याशी, कांग्रेस

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button