Betul Today News: सीएम हेल्पलाईन निराकरण में बैतूल ने लगाया छक्का
Betul Today News: Betul hits six in CM helpline resolution

लगातार छटवीं बार बैतूल ने प्रदेश में किया टॉप, 96.85 वैटेज स्कोर हासिल…
Betul Today News:(बैतूल)। परियोजना प्रशासक शहरी विकास और बैतूल सीएमओ के रूप में पदभार ग्रहण करने के अगले ही माह से ओमपाल सिंह भदौरिया ने अपने कार्यप्रणाली से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी का परिणाम है कि सीएम हेल्प लाईन में उनकी पदस्थापना के बाद से ना बैतूल नगरपालिका बल्कि जिले की अन्य नगरपालिका और नगर परिषद भी प्रदेश की हर माह आने वाले परिणामों में बैतूल कभी पहले स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं खिसका है। इस बार भी जनवरी के सीएम हेल्पलाईन के परिणाम में बैतूल नगरपालिका के साथ पूरे जिले की डूडा में बैतूल प्रदेश में अव्वल स्थान पर है।
यदि काम ईमानदारी और टीम वर्क से किया जाए तो इसके परिणाम भी सकारात्मक आते है। बैतूल में पदभार ग्रहण करने के बाद दो लाईन का मंत्र अपने अधीनस्थ कर्मचारी को देने वाले श्री भदौरिया ने बैतूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। यह बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में निकाय के अलावा अन्य विभागों को टीएल से लेकर अन्य बैठकों में कलेक्टर द्वारा फटकार लगाई जाती है, लेकिन प्रशासक शहरी विकास और नगरपालिका सीएमओ श्री भदौरिया के पदभार ग्रहण करने के बाद ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं दिखाई दी है। उन्होंने टीम वर्क से जिस तरह अधीनस्थों को बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किए, इसका सकारात्मक परिणाम सीएम हेल्प लाईन में लगातार छटवीं बार बैतूल को अव्वल स्थान के रूप में देखने को मिला है।
90 प्रतिशत वैटेज में केवल 3 जिले
नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा पूरे प्रदेश के हर डूडा में अलग-अलग परिणाम हर माह जारी किए जाते है। इसमें नगरपालिकाओं के अलावा डूडा के नंबर भी जोड़े जाते है। इस बार भी जनवरी माह का परिणाम बैतूल डूडा के लिए काफी बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। लगातार छटवीं बार परियोजना प्रशासक शहरी विकास श्री भदौरिया के नेतृत्व में बैतूल जिले के निकायों में 96.85 प्रतिशत वैटेज स्कोर हासिल कर रिकार्ड बनाया है। ए ग्रेड हासिल करने के अलावा गु्रप में भी ए ग्रेड लिया है। बैतूल डूडा के अलावा सीहोर 92.63 और बुरहानपुर को 90.4 प्रतिश वैटेज स्कोर मिला है। इसके अलावा शेष अन्य नगर निगम और निकाय 90 प्रतिशत वैटेज स्कोर हासिल नहीं कर पाए। यानि बैतूल की यह उपलब्धि अपने आप में एक मिसाल कही जा सकती है।
- Also Read: Betul News: ग्रामीण की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 3 लोगों को पूर्व में हो चुकी है सजा
निकायों में आमला अव्वल घोड़ाडोंगरी फिसड्डी
डूडा बैतूल के अंतर्गत आने वाले 10 निकायों में हेल्पलाईन के मामले में आमला नगरपालिका ने 100 प्रतिशत वैटेज स्कोर हासिल कर जिले में टॉप किया है, जबकि घोड़ाडोंगरी नगरपरिषद जिले में सबसे फिसड्डी रही। यदि जिले के निकायों की बात करें तो सारनी नगरपालिका ने 98.89 बैतूल नगरपालिका 98.27, बैतूलबाजार 96.47, आठनेर 96, शाहपुर 94.55, मुलताई, 91.91, चिचोली 91.43, भैंसदेही 89.09, घोड़ाडोंगरी 82.86 प्रतिशत वैटेज स्कोर हासिल किया है। यह वैटेज स्कोर पिछले परिणामों से कम कहे जा सकते है, लेकिन डूडा की बात करें तो प्रदेश में बैतूल के निकायों का डंका बज रहा है।
इनका कहना…
सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में डूडा के अंतर्गत आने वाले सभी निकाय की टीम अच्छे प्रयास कर रही है, इसी के परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में सीएम हेल्पलाईन निराकरण में बैतूल डूडा हर मर्तबा अव्वल आ रहा है।
ओमपाल सिंह भदौरिया, परियोजना प्रशासक शहरी विकास, बैतूल





