Betul News : उमनबेहरा में 7 दिन से लापता दो युवकों के सड़े- गले शव कुएं में मिले, मची सनसनी

Betul News: Decomposed bodies of two youths missing for 7 days were found in the well in Umanbehara, sensation created.

▪️ विजय सावरकर

Betul News : (मुलताई)।साइखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम उमनबेहरा में 7 दिन से लापता दो युवको के सड़े गले शव खेत के कुएं में मिलने से ग्राम में सनसनी फैल गई। दोनों युवक 13 मार्च की शाम में घर से निकले थे।

ग्रामीण सतीश ईवने ने बताया ग्राम उमनबेहरा निवासी सतीश पिता उदेराम उईके 32 साल और अल्केश पिता धनसू उईके 30 साल 13 मार्च की शाम में घर पर ग्राम भुताईखेड़ी जाने का कहकर निकले थे। जो वापस नहीं आए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। 18 मार्च को सतीश उईके की मां लक्ष्मीबाई ने साइखेड़ा पुलिस थाने में सतीश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर ग्रामीण लगातार सतीश और अलकेश की खोजबीन कर रहे थे।

मंगलवार सुबह 9:30 बजे खोजबीन के दौरान सतीश ईवने ने ग्राम भुताईखेड़ी में किसान गणेश के खेत के कुएं में झांक कर देखा तो पानी के ऊपर दो शव तैर रहे थे। सतीश ने इसकी सूचना साइखेड़ा पुलिस को दी। सूचना पर साइखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से दोनों शव बाहर निकले। दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को मुलताई के अस्पताल भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button