Betul News: भाजपा ने बजट को सराहा, कांग्रेस ने की आलोचना, कर सलाहकार ने बताया संतुलित बजट
Betul News: BJP praised the budget, Congress criticized, tax advisor said balanced budget

Betul News:(बैतूल)। चुनावी वर्ष में केंद्र सरकार का अंतिम बजट लोगों के लिए लोक लुभावना नहीं रह सका। दरअसल चुनावी वर्ष में सौगातों का पिटारा खुलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहंीं हो सका। हालांकि दो करोड़ लोगों घर देने और चार करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं करने से टैक्सपेयर को भी राहत मिली है। कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में कृषक बजट फायदेमंद कहा जाता सकता है। इस बजट पर जिले के कांग्रेस और भाजपा के अलावा विशेषज्ञों से सांझवीर टाइम्स ने राय जानी है। प्रस्तुत है उनसे चर्चा के प्रमुख अंश…
बजट में हर वर्ग का रखा गया ख्याल: सांसद
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट में सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा से महिलाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। इनकम टैक्स के स्लेब में बढ़ोत्तरी न करके सरकार ने मध्यमवर्गीय को राहत प्रदान की है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी भी इस बजट में साफ झलक रही है। बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखकर सरकार ने अपना विजन भी जारी कर दिया है।
- Also Read: Betul News: कारोबारी के यहां छापा, 300 किलो मावा जब्त, तीन सेम्पल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे
बजट से देश को मिलेगी नई दिशा: हेमंत
सरकार के बजट से देश को नई दिशा मिलेगी। देश में तीन हजार नए आईटीआई बनाने की घोषणा से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पीएम आवास योजना के तहत दो करोड़ घर अगले पांच सालों में बनाने की स्थिति में सुधार होगा। किसानों के हित में बजट में लिए गए निर्णय से फायदा मिलेगा। चार करोड़ से अधिक किसानों को अब तकफसल बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। बजट में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य निर्धारित करना भी बेहतर प्रयास है।
मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत नहीं: वागद्रे
जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को पूरी तरह फेल बताया। उन्होंने कहा कि बजट में मध्यमवर्गीय को कोई राहत नहीं मिली। रोजगार के अवसर के लिए कोई घोषणा नहीं की। इससे बेरोजगारी और बढ़ेगी। किसानों के लिए भी कोई घोषणा नहीं की। देश में उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाते तो बेहतर होता। उन्होंने कहा है कि सरकार के पास देश को देने के लिए कुछ नहीं है, बजट पूरी तरह आधारहीन है।
- Also Read: Betul News: राजस्व निपटारे में एक ही टेबल पर सांसद, विधायक, एसडीएम, तहदीलदार, आरआई ,पटवारी और आवेदक
चुनाव के पूर्व बजट बेहतर: हिरानी
जाने माने कर सलाहकार सुनील हिरानी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट को लोकसभा चुनाव के पूर्व बेहतर बताया है। उन्होंने कहा है कि वास्तव में हमें आज के बजट को सभी नजरों से देखना चाहिए। इनकम टैक्स स्लेब में परिवर्तन न कर सरकार ने अच्छा प्रयास किया है। कार्पोरेट टैक्स 30 से घटकर 22 प्रतिशत किया गया है। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा नीति के तहत तीन हजार आईटीआई खोलने का प्रयास भी बेहतर है। कैंसर रोकथाम के लिए बजट में प्रावधान लाया गया है। कुल मिलाकर सरकार का बजट प्रशंसनीय कहा जा सकता है।





