Multai Breaking News : मुलताई में दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव, टीआई को हटाया, धारा 144 लगाई

मारपीट के मामले में 5 आरोपियो पर मुकदमा दर्ज

Multai Breaking News : बैतूल। मुलताई में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद नगर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने पर मुलताई टीआई देवकरण डेहरिया को हटाकर लाइन भेज दिया है।

जारी आदेश के अनुसार थाना प्रभारी आठनेर नरेंद्र सिंह परिहार को थाना प्रभारी मुलताई के रूप में पदस्थ किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि अधिकारी तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर आमद दें। पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश में संबंधित रक्षित निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों को आमद एवं रवानगी की सूचना तत्काल कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम मुलताई में हुए विवाद के बाद पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई थी। जबकि देर रात यहां धारा 144 भी लगा दी गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इधर खबर है कि मुलताई पुलिस ने मामले में आरएसएस के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव की रिपोर्ट पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर रात 11 बजे चर्चा में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मुलताई में स्थिति नियंत्रण में है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button