Khabar Ka Asar : सड़क का पानी नाले में पाइप डालकर निकालने की कवायद

सांझवीर की खबर के बाद नपा ने ठेकेदार को दी हिदायत, मिलेगी राहत

Khabar Ka Asar : बैतूल। सांझवीर टाईम्स की खबर का एक बार फिर बड़ा असर सामने आया है। पेट्रोल पंप से बस स्टैंड के बीच नपा द्वारा पानी की निकासी के बन्दोबस्त किए जा रहे हैं। पशु चिकित्सालय के सामने स्थित नाले में सड़क के नीचे बड़े पाइप डाले जा रहे हैं तो वहीं सड़क के दोनों तरफ ढलान भी दी जा रही है, ताकि बारिश का पानी सड़क पर ना ठहरते हुए साइड से निकलकर सीधे नाले तक पहुंच जाए।

पाइप डालने छोड़ा गया सड़क का हिस्सा

पानी निकासी के प्रबंध किए बिना डामरीकरण किये जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर यह बताया था कि बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के बाद सड़क डामर और गिट्टी छोड़ देगी। इस खबर के तत्काल बाद सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया के निर्देश के बाद सड़क के दोनों तरफ ढलान बनाकर डामरीकरण किया गया है। डामरीकरण के दौरान उस हिस्से को छोड़ा गया, जहां नाला बना हुआ है। ठेकेदार द्वारा खुदाई कर सड़क के नीचे बड़े पाइप डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नाली भी बनाई जा रही है, ताकि बारिश का पानी सड़क की ढलान से होकर नाली के जरिए नाले तक पहुंच जाए। फिलहाल इसका काम चल रहा है। बस स्टैंड तक सड़क के दोनों तरफ डामरीकरण लगभग पूर्ण हो चुका है। दूसरे चरण में बसस्टैंड से लल्ली चौक तक का काम शुरू किया जाएगा।

नाली न बनाना परेशानी का सबक

जिस समय मुल्ला पेट्रोल पंप से थाना चौक तक की सड़क का टेंडर हुआ था, तब नगरपालिका में सीएमओ के अलावा ईई, एई और सब इंजीनियर्स भी मौजूद थे। इसके बावजूद बिना नाली के टू-लेन सड़क के हालातों पर किसी ने ध्यान देना उचित नहीं समझा। जब ठेकेदार ने सड़क बनाना शुरू किया तो नाली के अभाव के कारण पेट्रोल पंप से बस स्टेण्ड तक बारिश के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। यदि पहले ही टेंडर में सड़क के साथ नाली का काम जोड़ा जाता तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती। भले ही पानी जमा होने के बाद ठेकेदार पाईप डालकर नाली में वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है, लेकिन इसे स्थाई व्यवस्था नहीं कहा जा सकता। ऐसे में डेढ़ करोड़ की सड़क पर खतरा मंडरा रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button