Betul Accident News: वीडियो: इंदौर फोरलेन पर गेहूं से भरा ट्रक ट्राले से टकराया, ड्राइवर बुरी तरह फंसा

Betul Accident News: Video: A truck loaded with wheat collided with a trailer on Indore four-lane, driver badly trapped

नेशनल हाईवे पर खेड़ी जोड़ के पास हुई भीषण दुर्घटना, बचाव कार्य जारी

Betul Accident News: चिचोली। नेशनल हाईवे-47 पर सोमवार दोपहर करीब 3.15 बजे खेड़ी जोड़ के समीप एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। गेहूं से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्राले से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दमकल व आपदा प्रबंधन दल को भी सूचना दी गई है। समाचार लिखे जाने तक चालक को ट्रक से निकालने का प्रयास जारी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में गेहूं की भारी बोरियां लदी हुई थीं, जिससे बचाव कार्य में अतिरिक्त कठिनाई हो रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और पुलिस व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है।

हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित भी हुआ। प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button