Betul Crime : नाबालिग से दरिदंगी: आरोपियों ने किया रेप, वकील ने मामला दबाने किया अगुवा
Betul Crime: Rape of minor: Accused raped, lawyer took the lead in suppressing the case

पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध, बयान के बाद आरोपी और वकील पर एफआईआर
Betul Crime : (बैतूल)। पुलिस दावा करें कि जिले में अपराधों का ग्राफ नियंत्रण में है, लेकिन पिछले एक सप्ताह में ही दुराचार जैसे संगीन अपराधों की घटना में अब एकाएक बढ़ोत्तरी होना कहीं न कहीं बड़ी चूक कहा जा सकता है। एक मामला तो ऐसा सामने आया है, जिसमें न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों की रूह तक कांप जाएगी। दरअसल 13 वर्ष की एक मासूम के साथ एक युवक ने दुराचार किया। उसे लगा कि अबोध बालिका शिकायत कर देगी तो अपने परिचित अधिवक्ता को जानकारी देकर उसे अगुवा करवा लिया गया। अधिवक्ता ने 3 दिन तक दुराचार का शिकार हुई बालिका को अपने पास रखने के बाद बाल कल्याण समिति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता से माता-पिता की मौजूदगी में जो बयान दर्ज किए गए वह चौकाने वाले थे। पीड़िता ने दुराचार करने वाले युवक और सहयोग करने वाले अधिवक्ता का नाम लिया तो सभी लोग चौक गए। प्रकरण में एएसपी कमला जोशी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की अच्छी पहल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय एक मासूम के साथ एक युवक ने बहला-फुसलाकर दुराचार किया था। घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने मासूम को यह बात बताने के लिए चेतावनी दी थी, जिससे वह सहम गई। हालांकि सूत्र बताते हैं कि मासूम ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। जैसे ही यह जानकारी दुराचार करने वाले युवक को लगी, वह मामला आगे बढ़ने के डर से घबरा गया। सूत्र बताते हैं कि दुराचार का शिकार बालिका की रिपोर्ट दर्ज कराने दस दिन पहले परिजन आठनेर थाने भी गए, लेकिन यहां पर भी युवक और उसके साथी अधिवक्ता ने पावर का उपयोग किया और रिपोर्ट नहीं होने दी। इससे आठनेर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
अधिवक्ता ने किया यह कारनामा
सूत्रों के अनुसार आठनेर थाने से दुराचार का शिकार बालिका और उसके परिजनों की रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। इसके बाद भोले परिजन वापस अपने घर आ गए। इस बीच दुराचार करने वाले युवक के बैतूल न्यायालय में कार्यरत एक अधिवक्ता ने परिजनों को न्याय दिलाने की उम्मीद के साथ पीड़िता को अपने साथ लेकर आ गया। सूत्रों की मुताबिक उसने तीन दिन तक बालिका को अपने साथ रखा तो परिजन तलाश करते रहे। इस बीच अधिवक्ता ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और अधिवक्ता कपिल वर्मा को बताया था कि आठ दिन पहले उसे एक बच्ची घुमते हुए मिली थी। उसे बाल कल्याण समिति लेकर आए। इसके बाद अधिवक्ता ने दुराचार का शिकार पीड़िता को महिला थाने छोड़कर चला गया।
थाने में दिए बयान से हुआ खुलासा
सूत्रों के मुताबिक महिला थाना पहुंचने के बाद इस मामले में दुराचार पीड़ित की काउंसलिंग की गई। मामले की जानकारी एएसपी कमला जोशी को लगी तो उन्होंने खुद अधिकारियों को निर्देश दिए। थाने में दिए बयान मेंं पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसके साथ दुराचार किया और धमकी भी दी। इसके बाद अधिवक्ता ने तीन दिन तक अपने पास रखा। इससे अधिवक्ता के कारनामें की भी पोल खुल गई। हालांकि बाद में पीड़िता को तीन दिन तक बाल कल्याण समिति और प्रदीपन संस्था की सदस्य काउंसलिंग के लिए रखा था।
इसलिए हुई आठनेर टीआई की रवानगी!
जानकार सूत्र बताते हैं कि नाबालिग की दुराचार की रिपोर्ट लिखने में आठनेर पुलिस द्वारा बड़ी लापरवाही बरती गई। बिना मुलायजा और एफआईआर किए पीड़िता को परिजनों के साथ भेज दिया गया। जब मामला पीड़िता के माध्यम से महिला थाने पहुंचा तब आठनेर पुलिस की पोल खुल गई। चूंकि मामला पुलिस की प्रतिष्ठा का था, इसलिए मौके की तलाश की गई। सूत्रों के अनुसार आधा दर्जन टीआई के तबादले हुए तो आठनेर के तत्कालीन टीआई को यहां से रूखस्त होना पड़ा। यदि सीधे तौर पर अधिकारी टीआई पर कार्रवाई करते तो मीडिया में मामला आने पर बवाल हो सकता था। सूत्र बताते हैं कि इसलिए पूरे मामले को गुपचुप निपटा दिया गया।
इनका कहना…..
आठनेर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा नाबालिग से दुराचार करने और उसके अधिवक्ता द्वारा पीड़िता को तीन दिन तक साथ रखने की बात सामने आई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक पर दुराचार की धाराओं और अधिवक्ता पर धारा 363 का मामला दर्ज किया गया है।
कमला जोशी, एएसपी बैतूल।
– मुझे एक अधिवक्ता साथी ने 13-15 वर्षीय बालिका को घूमते हुए मिलने और बाल कल्याण समिति लाने की बात कहीं थी। आधा घंटा बाद फोन किया तो उन्होंने बताया कि महिला थाने सौंप दिया। वन स्टॉप सेंटर में हमने उसकी काउंसिलिंग कराई। बाकी की कार्रवाई पुलिस ने बयान के आधार पर की है।
कपिल वर्मा, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, बैतूल।





