वार्ड परि‍क्रमा : इंदिरा वार्ड में सड़‍क, नाली की बड़ी समस्या, पार्षद ने एक वर्ष के भीतर नहीं किया कामकाज

Ward Parikrama: Big problem of road, drain in Indira ward, councilor did not work within one year

वार्ड परि‍क्रमा : (बैतूल)। शहर के इंदिरा वार्ड के रहवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। वार्ड में सडक़, नाली नहीं बनने से वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास कार्य नहीं होने से वार्ड की जनता पार्षद के कामकाज से नाराज है।

इंदिरा वार्ड के भाजपा पार्षद रघुनाथ लोखंडे ने चुनाव के समय सांझवीर टाईम्स से चर्चा के दौरान वायदा किया था कि उन्हें जीत मिलती है तो वार्ड में सडक़, नाली का निर्माण कार्य किया जाएंगा। अतिक्रमण की समस्या को दूर करेंगे। वार्ड में स्ट्रीट लाईट लगाई जाएंगी। यह सभी वायदे तो किए थे, लेकिन एक वर्ष के भीतर पूरे नहीं किए है।

वार्ड में हालत यह है कि सडक़ें नहीं होने से लोगों को आवाजाही के लिए परेशान होना पड़ता है। बारिश का पानी घरों के अंदर घुसता है। सडक़ों पर जलभराव होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनी है।

कई जगह स्ट्रीट लाईट नहीं होने से वार्ड में अंधेरा छाया रहता है। जहां नालियां बनी है वहां सफाई नहीं होती है, नालियां चोक हो जाती है। कामकाज नहीं होने से वार्डवासियों ने नाराजगी भी जताई।

Also Read : Betul Samachar : शुद्धता का भ्रमजाल: बिना जांच-पड़ताल के पानी का कारोबार, शहर में लगातार बढ़ रहे प्लांट

निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगे है- रघुनाथ

इंदिरा वार्ड के भाजपा पार्षद रघुनाथ लोखंडे ने बताया कि नगरपालिका में सडक़, नाली सहित अन्य निर्माण कार्य को लेकर 1 करोड़ 30 लाख के टेंडर लगे है। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएंगा। कुछ जगह नालियों के निर्माण का कार्य जारी है।

नगरपालिका की बैठक में देरी होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय लग गया, जिसके कारण एक वर्ष के भीतर कोई काम नहीं हो पाए। काम की स्वीकृति मिलने के बाद ठेकेदारों ने काम प्रारंभ करने में विलंब कर दिया। अब जल्द ही वार्डो में सडक़ और नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Also Read : Betul Samachar : सडक़ों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों में न रिफ्लेक्टर लगे और न रेडियम पट्टी

अपने हिसाब से काम कर रहे पार्षद: प्रदीप

चुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप लोखंडे का कहना है कि वार्ड में बहुत अधिक कोई समस्या नहीं है। पार्षद द्वारा अपने स्तर पर काम किए जा रहे है, वार्डो में समस्या कभी खत्म नही होती है। पार्षद द्वारा वार्ड में कुछ स्थानों पर नाली और सडक़ का निर्माण कार्य किया गया है। पार्षद को जो भी समस्या बताओ वे मौके पर पहुंच जाते और समस्या का समाधान करने की कोशिश करते है। बहुत अधिक तो काम नहीं हुए, लेकिन कुछ क्षेत्रों में कामकाज हुए है।

Also Read : Accident News: बस और स्कार्पियों की जोरदार भिडंत, सीएम के कार्यक्रम में जा रहे पंचायत सचिव और चालक ने मौके पर दम तोड़ा, 10 घायल

क्या कहते है वार्डवासी

वार्ड में सडक़ों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। बारिश के समय सडक़ें दल-दल में तब्दील हो गई है। आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात यह है कि लोग सडक़ों पर पैदल तक नहीं चल पाते है। जगह-जगह गढ्डे पड़ गए है। नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। वार्ड में एक वर्ष के भीतर कोई कामकाज नहीं हुए है।

संजय राकड़े, वार्डवासी, इंदिरा वार्ड

वार्ड में नाली की सबसे बड़ी समस्या बनी है। कई जगह नालियां नहीं है, जहां नालियां है वहां साफ-सफाई नहीं होती है। नालियों में कचरा भरा है, पानी की निकासी नहीं होती, बारिश का पानी घरों के भीतर घुस जाता है। वार्ड में स्ट्रीट लाईट की भी समस्या बनी है। कई जगह विद्युत पोलों पर स्ट्रीट लाईट नहीं है, वार्ड में अंधेरा छाया रहता है।

विनय यादव, वार्डवासी, इंदिरा वार्ड

Also Read : Accident News: बस और स्कार्पियों की जोरदार भिडंत, सीएम के कार्यक्रम में जा रहे पंचायत सचिव और चालक ने मौके पर दम तोड़ा, 10 घायल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button