Accident News: बस और स्कार्पियों की जोरदार भिडंत, सीएम के कार्यक्रम में जा रहे पंचायत सचिव और चालक ने मौके पर दम तोड़ा, 10 घायल
Accident News: Violent collision of bus and Scorpios, Panchayat secretary and driver going to CM's program died on the spot, 10 injured

Accident News: आमला ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत कर्मी सीएम के महापंचायत में शामिल होने के लिए आमला से रवाना हुए थे । गुरुवार को नर्मदापुरम के रेहटी ग्राम के पास सड़क हादसे में एक सचिव की मौत हो गई वही वाहन चालक की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को यात्री बस और स्कार्पियो के बीच हुई भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
- ये भी पढ़ें- TVS Creon: टीवीसी जल्द पेश करेंगा धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, एंडवास फीचर्स के साथ मिलेगी झकाश स्पीड
स्कार्पियो में बैतूल जिले के आमला जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सचिव सवार थे और वे भोपाल में आयोजित महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। टक्कर के बाद बस भी आगे जाकर पलट (Accident News) गई है। सूचना मिलते ही रेहटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्कार्पियो का चालक बुरी तरह से फंस गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से उसका शव बाहर निकाला है। इस हाइसे में एक पंचायत सचिव की भी मौत हो गई है। अन्य पंचायत सचिवों और घायलों को नर्मदापुरम के अस्पताल पहुंचाया गया है।
वही एक सचिव की मृत्यु हो गई सचिव ग्राम पंचायत जंबाड़ा में पदस्थ थे चिन्दू खातरकर है। ओर सोमलापुर सचिव संतोष मालवीय गम्भीर घायल है। वही वाहन चालक दिनेश (दीना) गावंडे है जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई बाकी घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल पहुंचाया गया है इसमें से दो सचिवों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- ये भी पढ़ें- Sister Save Her Brother Life: भाई को बचाने झरने की तेज धार से भिड़ गई बहन, दिलेरी देख नही होगा विश्वास
आमने सामने की हुई बस से टक्कर
नर्मदापुरम के ग्राम रेहटी में स्कॉर्पियो कार और चार्टर्ड बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चार्टर्ड बस पलट गई। हादसा रेहटी थाना क्षेत्र के मालीबाया के पास हुआ। इसमें स्कॉर्पियो सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। तीन लोगों को गंभीर हालत के कारण भोपाल किया रेफर किया गया है। वहीं, एक दर्जन लोगों का रेहटी अस्पताल में चल रहा इलाज हो रहा है। बस भोपाल से बैतूल की ओर जाने वाली थी, लेकिन भोपाल- बुधनी मार्ग में जाम होने से बस भोपाल से रेहटी होते हुए जा रही थी। रेहटी के सगोनिया टर्न पर बस सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इससे बस पलट गई। वहीं, स्कॉर्पियो के पीछे अन्य कार भी चपेट में आ गई।




