Betul Samachar : डीडी को मोदी का सहारा, रामू भगवान भरोसे!

Betul Samachar: DD gets Modi's support, Ramu trusts God!

भाजपा को आत्मविश्वास के अलावा कार्यकर्ताओं की मेहनत पर भरोसा, कांग्रेस बढ़े हुए वोट बैंक और महंगाई के मुद्दें के सहारे

Betul Samachar : बैतूल। संसदीय क्षेत्र में मतदान को एक पखवाड़ा बीत चुका है। अब सभी की नजर चार जून को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इसी दिन ईवीएम से एक विजेता के भाग्य का फैसला होगा। इसके पहले बाजार में कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। जीत-हार को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार डीडी उइके को मोदी का सहारा है।

उनके पक्ष में हरदा में हुई सभा को पार्टी के नेता पाजिटिव मान रहे हैं, जबकि कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव से करीब पांच प्रतिशत वोट कम होने पर और इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ने पर संभावनाएं तलाश रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को भगवान पर भी भरोसा बताया जा रहा है।

बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में अब तक केवल एक की मर्तबा एमएन बूच के निर्दलीय मैदान में होने पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। उस समय आंकलन करने वाले बूच को विजयी मान रहे थे, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार के सिर जीत का सेहरा सज गया। इसके बाद से आज तक कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला होते आया है।

आजादी के बाद संसदीय क्षेत्र बनने के बाद से अधिकांश मर्तबा कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन वर्ष 1996 के बाद यह सीट भाजपा का गढ़ बन गई। यही वजह है कि भाजपा हाईकमान की नजरों में बैतूल संसदीय क्षेत्र पर रिकार्ड जीत का भरोसा दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस को अपने प्रचार अभियान में सुस्ती के बावजूद उम्मीद है कि भगवान भरोसे और महंगाई के अलावा सांसद के प्रति लोगों की नाराजगी का फायदा मिलेगा। यही वजह है कि अटकलों के बीच दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

भाजपा ने खूब बहाया पसीना

2019 की अपेक्षा इस बार भाजपा ने संसदीय क्षेत्र में जीत के रिकार्ड के कायम करने के लिए खूब पसीना बहाया है। अधिकंाश भाजपा नेता पिछले जीत 3 लाख 59 हजार को बढ़ाकर 5 लाख से जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि भाजपा की तैयारी काफी पहले ही शुरू हो चुकी थी। उम्मीदवार कोई भी हो लेकिन पार्टी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मेंं जमीन तैयार करने के लिए विधानसभा चुनाव के बाद से ही जुटी थी।

इसी के तहत हर बूथ को मजबूत बनाने के लिए भाजपाइयों ने चिलचिलाती धूप में खूब ताकत झोंकी। हर बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने प्रेरित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरदा में आयोजित सभा में 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जोश भरा। फिर दो बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पक्ष में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा लोकसभा प्रभारी और लोकसभा संयोजक पूरे समय संसदीय क्षेत्र में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देते रहे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि जीत का आंकड़ा पिछली बार की अपेक्षा बढ़त पर जाएगा।

बिखरी पड़ी कांग्रेस को भी अपनी जीत की उम्मीद

पूरे चुनाव में कांग्रेस का मैनेजमेंट पूरी तरह से बिखरा पड़ा रहा। लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम सहयोग करने वाले नेताओं को लेकर सुबह से देर शाम तक प्रचार करते रहे। उन्होंने वैसे अधिकांश समय सहयोग करने वाले नेताओं के साथ मिलकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र में खूब भागमदौड़ की। वैसे तीन पूर्व विधायक उनके चुनाव से लगभग दूरी बनाकर चले।

इसी वजह उन्हें भी इस बात को लेकर कई तरह की शंकाएं हैं, लेकिन बड़ा दिल कर कांग्रेस प्रत्याशी को उम्मीद है कि स्थानीय सांसद की नाराजगी और महंगाई के बल पर उन्हें जनता का साथ मिलेगा। जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रत्याशी का साथ दिया है, उन्हें भी जीत का भरोसा है। चार जून को परिणाम आने पर कांग्रेस को उम्मीद दिखाई दे रही है कि उनकी नैया पार हो जाएगी। हालांकि बढ़े हुए वोट प्रतिशत से भी कांग्रेस उम्मीदवार को भरोसा दिखाई दे रहा है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button