Threshing Ground : खुले डंपरों में कचरा ढुलाई से शहर की सांसों पर संकट

ट्रेचिंग ग्राउंड से निकलते ही फैलती दुर्गंध, गौठाना से चक्कर रोड तक रहवासी परेशान

Threshing Ground : बैतूल। गौठाना स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में महीनों से जमा कचरे को हटाने की कवायद शुरू होना निश्चित रूप से राहत की बात है, लेकिन कचरा परिवहन के तरीके ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेचिंग ग्राउंड से खुले डंपरों में कचरा भरकर दिनभर शहर की सड़कों से ले जाया जा रहा है। कचरे को तारपोलिन से ढंककर परिवहन नहीं किए जाने के कारण रास्तेभर दुर्गंध फैल रही है।

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक ट्रेचिंग ग्राउंड से कचरा लेकर डंपर कमानी गेट, थाना चौक और चक्कर रोड होते हुए निकल रहे हैं। खुले डंपरों में भरा कचरा हवा के साथ दुर्गंध फैलाता हुआ आगे बढ़ता है। जिस सड़क से डंपर गुजरता है, वहां कुछ देर तक वातावरण में गंदी बदबू बनी रहती है। सड़क किनारे दुकान संचालकों और रहवासियों को दिनभर इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालात यह हैं कि कई बार दुर्गंध इतनी तेज हो जाती है कि दोपहिया वाहन चालकों को अपना वाहन रोककर मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक डंपर के गुजरने के बाद करीब 10 से 15 मिनट तक दुर्गंध बनी रहती है। इसी बीच दूसरा डंपर आ जाने से समस्या लगातार बनी रहती है।

अस्पताल, मकान और दुकानें भी सड़क किनारे

नपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रजनीश सोनी ने बताया कि थाना चौक से चक्कर रोड तक सड़क के दोनों ओर सैकड़ों मकान, दुकानें और अस्पताल स्थित हैं। ऐसे में खुले डंपरों से निकलने वाली दुर्गंध से आम लोगों के साथ मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक कचरे की दुर्गंध के संपर्क में रहने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सफाई जरूरी, लेकिन परिवहन भी सुरक्षित हो

शहरवासियों का कहना है कि ट्रेचिंग ग्राउंड से पुराना कचरा हटाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए लोगों के स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डाला जाना चाहिए। कचरे से भरे डंपरों को पूरी तरह तारपोलिन से ढंककर परिवहन किया जाए, ताकि दुर्गंध और कचरे के सड़क पर गिरने की समस्या को रोका जा सके। लोगों ने नपा से कचरा परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन कराने और खुले डंपरों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

इनका कहना….

यदि कचरा खुले डंपरों में परिवहन किया जा रहा है तो अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा, लोगो की सेहत का ध्यान रखा जाएगा।

नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button