TVS Creon: टीवीएस जल्‍द पेश करेगा धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, एडवांंस फीचर्स के साथ मिलेगी झक्‍कास स्‍पीड

TVS Creon: TVC will soon introduce a bang electric scooter, with amazing features and amazing speed

TVS Creon: भारत की तीसरी सबसे बड़ी बाईक निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स जल्‍द ही मार्केट में एक ओर धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर पेश करने वाला है। इसके एडवांस फीचर्स इसे बाकी ई-स्‍कूटर से अलग बनाती है। खबरों की मानें तो इस बार टीवीएस अपनी नई स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर, टीवीएस क्रेओन (TVS Creon) का खुलासा कर सकती है।

यह वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे कंपनी ने साल 2020 के नोएडा ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कंपनी फिलहाल इस ई- स्‍कूटर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें नई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। चलिए जानते है इस धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर और फीचर्स के बारे में…

जानिए कब होगी लांच

एक रिपोर्ट DRIVESPARK के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर से अगस्त 2023 में लांच हो सकती है और इसके दुबई में अनवील होने की उम्मीद की जा रही है। दुबई में पेश करने के बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। वैसे अभी कंपनी ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल को पेश करने की रिपोटर्स में शांति बनाई हुई है। यह ईलेक्ट्रिक स्‍कूटर कंपनी की दूसरी ई- स्‍कूटर होगी जो शायद इसी महीने लांच हो सकती है।

TVS Creon टॉप स्पीड और रेंज

इस स्‍कूटर की टॉप स्‍पीड और रेंज की बात करें तो इसमें एडवांस लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया जा रहा है। यह बैटरी 12 kW का पावर जेनरेट करता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर इतना पावर जेनरेट करता है कि यह सिर्फ 5.1 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। टीवीएस का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 80-100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

TVS Creon लुक

TVS Creon: टीवीसी जल्‍द पेश करेंगा धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, एंडवास फीचर्स के साथ मिलेगी झकाश स्‍पीड

इस स्कूटर की सबसे खास बात इसका पेरिमीटर फ्रेम है। टीवीएस क्रेऑन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिज़ाइन में इसकी वर्टिकल एलईडी लाइट, फ्लोटिंग डिजिटल डिस्प्ले के साथ एक ओपन हैंडलबार और ऑफ सेट मोनो सस्पेंशन दिया गया है जिसके चलते उसकी रियर साइड में ऊंचाई देखने को मिलती है।

 

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button