Car Mileage Boosting: कार का माइलेज कम कर देते है यह मॉडिफिकेशन्स, स्टाइल के चक्कर में हो सकता है भारी नुकसान
Car Mileage Boosting: These modifications reduce the mileage of the car, can cause huge losses in the matter of style.

Car Mileage Boosting: कार मॉडिफिकेशन्स काफी प्रचलन में हैं, अगर आप भी कार में मॉडिफिकेशन्स करवाने के बारे में विचार कर रहे हैं हालांकि ज्यादातर मॉडिफिकेशन्स कार के माइलेज पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इन्हें करवाना मतलब हर महीने अपना ही खर्च बढ़वाना। तो आज हम आपको ऐसे मॉडिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कार का माइलेज कम कर सकते हैं।(Car Mileage Boosting) जिसके जरिए आप अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं। आपकी गाड़ी कितना माइलेज देगी, ये सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि इंजन कैसा है लेकिन इस बात पर भी निर्भर करता है।
चौड़े टायर(Car Mileage Boosting)
चौड़े टायर भी कार का वजन बढ़ाते हैं और माइलेज कम करते हैं। इसके अलावा, चौड़े टायरों से सड़क पर घर्षण भी बढ़ जाता है, जिससे माइलेज कम होता है।
- Also Read: Hyundai Creta : क्रेटा एन लाइन 11 मार्च को मार्केट में करेगी एंट्री, जानें लुक और फीचर्स…
रूफ रैक(Car Mileage Boosting)

रूफ रैक कार की एरोडायनामिक्स को बिगाड़ देते हैं। एरोडायनामिक्स बिगड़ने से कार को हवा का प्रतिरोध ज्यादा होता है, जिससे माइलेज कम होता है।
बड़े एलॉय व्हील(Car Mileage Boosting)
बड़े एलॉय व्हील कार को स्टाइलिश तो बनाते हैं, लेकिन इनकी वजह से कार का वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने से कार का माइलेज कम हो जाता है।
- Also Read: Tata Tiago iCNG AMT: टाटा टियागो सीएनजी एएमटी के बारे में टॉप-3 बातें, मिलेगा 28KM माइलेज
स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट(Car Mileage Boosting)
स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट कार को दमदार आवाज देते हैं, लेकिन इनकी वजह से कार का माइलेज कम हो सकता है। स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट से इंजन को ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है, जिससे माइलेज कम होता है।
इन मॉडिफिकेशन के अलावा, कार में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले यह जरूर सोच लें कि उसका कार के माइलेज पर क्या असर होगा। यदि आप माइलेज को लेकर चिंतित हैं, तो कार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं यह टिप्स (Car Mileage Boosting)
- अपनी कार का नियमित रूप से रखरखाव करवाएं।
- टायरों का हवा का दबाव सही रखें।
- तेज गति से गाड़ी न चलाएं।
- अनावश्यक सामान कार में न रखें।
- एयर कंडीशनर का कम इस्तेमाल करें।
इन सुझावों का पालन करके आप अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं





