Betul Samachar : सांझवीर टाईम्स के छिंदवाड़ा संस्करण का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद व्यवसायी बटाविया ने काटा कार्यालय का फीता
Betul Samachar: Inauguration of Chhindwara edition of Sanjveer Times, after worshiping, businessman Batavia cut the office ribbon


Betul Samachar : (बैतूल)। बैतूल से प्रकाशन के अल्प समय में लोकप्रिय हो चुके सांध्य हिन्दी दैनिक सांझवीर टाईम्स का बुधवार से छिंदवाड़ा में भी पदार्पण हो गया है। गांधी गंज स्थित अखबार के छिंदवाड़ा संस्करण का शुभारंभ सादगी से क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसायी राकेश कुमार बटाविया एवं सूर्यकांता टावरी ने फीता काटकर किया।
इसके बाद कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी। इस अवसर पर शैलेश कुमार बटाविया, राजेश कुमार बटाविया, मनोज कुमार बटाविया, शरद टावरी, आशी राजपूत, पंकज मनवानी, सुनील राजपूत, आशीष बटाविया समेत अखबार के प्रधान संपादक पंकज सोनी, स्थानीय संपादक सचिन बटाविया, बैतूल कार्यालय के मार्केटिंग प्रबंधक राज कावडक़र, ग्राफिक्स डिजाईनर प्रदीप कुर्वे, मनोज साहू, विक्की साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।
- Also Read : Betul Hospital News : अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के उप्पर गिरा गेट का कांच, हाथ में आई है गंभीर चोट, ईलाज जारी
रिश्तों की बुनियाद पर खरा उतरेंगे: सोनी
इस अवसर पर सादगी से हुए कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर अखबार के प्रधान संपादक पंकज सोनी ने कहा कि रिश्तों की बुनियाद की थीम पर बैतूल में सांझवीर टाईम्स ने पाठकों के मानस पटल पर गहरी छाप छोड़ी है। 8 वर्ष की अल्प अवधि में अखबार का शाम 4 बजे सभी को इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि बैतूल की तरह छिंदवाड़ा के पाठकों को भी पूरे दिन की खबरें कुछ ही दिन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। श्री सोनी ने पाठकों से आग्रह किया है कि अखबार को पढऩे के बाद संतुष्ट होने पर जरूर अवगत कराए।

- Also Read : Betul Samachar : चुनावी चौसर की बिसात में ,भाजपा से हेमंत और कांग्रेस से सुखदेव सुपर बॉस
पाठकों की राय पर खरा उतरेंगे: बटाविया
इस अवसर पर स्थानीय संपादक सचिन बटाविया ने कहा कि छिंदवाड़ा में लंबे समय से शाम के अखबार की कमी महसूस की जा रही है। इसी कमी को पूरा करने के लिए सांध्य दैनिक सांझवीर टाईम्स की शुरूआत की जा रही है।
शाम को 4 बजे जब पाठकों के हाथ हमारा अखबार पहुंचे तो दिन भर की तरो ताजा खबरें उनके हाथ में उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक, राजनैतिक, व्यवसायिक और क्राईम की ताजातरीन खबरें उसी दिन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।




