MG Hector : एमजी हेक्टर में मिलती है डिजिटल ब्लूटूथ , परिवार के लोगों या दोस्त के साथ कर सकते हैं शेयर

MG Hector: MG Hector has digital Bluetooth, can share with family members or friends

MG Hector : एमजी हेक्टर ने अपनी कारो में टेक्‍नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया है। इसकी सबसे खास चीजों में एक डिजिटल ब्लूटूथ की (चाबी) है, जो शेयर की जा सकती है। (MG Hector)यह फीचर इस सेगमेंट में पहली बार मिला है। इसके SMART Pro ट्रिम से शेयरिंग फीचर के साथ हैडिजिटल-की मिलने लगती है, जो SHARP Pro और SAVVY Pro ट्रिम में भी मिलती है।

जानें क्‍या है डिजिटल ब्लूटूथ की (चाबी)(MG Hector)

अगर चाबी खो जाए या कोई परेशानी हो, तो आप डिजिटल की (चाबी) से गाड़ी को लॉक, अनलॉक, स्टार्ट और ड्राइव कर सकते हैं। इसके अलावा, “रिमोट लॉक और अनलॉक” फीचर से आप कहीं से भी गाड़ी को खोल सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है कि आप इसकी डिजिटल की (चाबी) को दो अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

मान लीजिए कार की चाबी आपकी जेब में है और आप घर से कहीं दूर हैं जबकि आपकी कार घर पर खड़ी है। आपको चाहिए कि कोई आपकी कार घर से आपके पास लेकर आ जाए तो ऐसी स्थिति में आप अपनी डिजिटल की सामने वाले व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं।(MG Hector) इससे वह आसानी से आपकी कार को स्टार्ट करके आपके पास तक ड्राइव करके ला सकता हैं।

MG Hector : एमजी हेक्टर में मिलती है डिजिटल ब्लूटूथ, परिवार के लोगों या दोस्त के साथ कर सकते हैं शेयर

इतना ही नहीं आप अपने परिवार के लोगों के साथ इसकी डिजिटल की (चाबी) को शेयर कर सकते हैं और फिजिकल चाबी को संभाल कर घर में रख सकते हैं, इससे चाबी के खोने का खतरा कम हो जाएगा और आप कार को डिजिटल-की से एक्सेस कर पाएंगे।

कीमत, ट्रिम्स और इंजनहेक्टर की प्राइस(MG Hector)

रेंज 14.95 लाख रुपये से 21.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। यह 6 ट्रिम- स्टाइल, शाइन, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेव्वी प्रो में आती है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (143 पीएस/250 एनएम) और 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) ऑप्शन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आता है जबकि 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शनल (सिर्फ पेट्रोल में) है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button