Soya Chaap Recipe : लंच हो या डिनर घर में बनाए प्रोटीन से भरपूर सोया चाप, उंगलियां चट कर जाएंगे
Soya Chaap Recipe: Be it lunch or dinner, homemade protein-rich soya chaap will lick your fingers


Soya Chaap Recipe : लंच हो या डिनर अगर आप कुछ अच्छा और हेल्दी खाना चाहते है तो सोया चाप मसाला आपके लिए बहुत ही अच्छी रेसिपी हो सकती है। सोयाबीन को प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो लोग शाकाहारी होते है उनके लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जिससे कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी हो जाएगी। सोया चाप को वैसे तो आप बहुत तरह से बना सकते है पर आज हम आपके लिए एक लाजवाब रेसिपी लेकर आए है। जब इसे आप अपने घर में बनाएंगे तो आप हॉटल या रेस्ट्रोरेंट का खाना भूल जाएंगे और उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते है सोया चाप मसाला रेसिपी…
सोया चाप मसाला बनाने के लिए सबसे पहले इसे पानी से अच्छी तरह से धों लें। उसके बाद सोया चाप के थोड़े बड़े टुकड़े काट लें। जिससे फ्राई करना आसान रहेगा। उसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो सोया चाप को डालकर उन्हें डीप फ्राई करें। चाप का रंग जब सुनहरा होकर वे क्रिस्पी हो जाएं तो गैस बंद कर उन्हें एक बर्तन में निकाल लें। अब फ्राइड सोया चाप में दही, आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें और बर्तन को ढककर चाप को लगभग आधा घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद एक दूसरे कढ़ाई में अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें इसके बाद इसमें कटे टमाटर डालकर मिलाएं और अच्छी तरह से पकने दें। अगर मसाला सूखने लगे या पैन से चिपकना शुरू हो जाए तो गर्म पानी डालें।
आंच को कम करें और मैरीनेट किया हुआ सोया चाप / soya chaap डालें, हिलाएँ और धीरे से मिलाएँ, 4-5 मिनट तक पकाएँ। अपनी आवश्यकता के अनुसार ग्रेवी के लिए गर्म पानी दाल ले और 4-5 मिनट तक उबालें। गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनट तक पकाते रहें। अब आपका सोया चाप मसाला तैयार है। धनिए की कटी हुई पत्तियों से इसे सजा लें और गर्मागर्म रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें और इसका आनंद लें।

