Hero & TVS Sales 2024: हीरो की बिक्री ने पकड़ी तेज रफ्तार, जनवरी में बीकि 4.33 लाख बाइक-स्कूटर, TVS की भी बड़ी डिमांड
Hero & TVS Sales 2024: Hero sales pick up pace, 4.33 lakh bikes-scooters sold in January, TVS also in big demand

Hero & TVS Sales 2024: दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प है। यह कई इंटरनेशनल मार्केट्स में अपने व्हीकल्स एक्सपोर्ट करती है। जनवरी इसके लिए शानदार महीना रहा है क्योंकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 22 परसेंट बढ़ी है। जनवरी 2024 में हीरो मोटोकॉर्प की व्हीकल बिक्री बढ़कर 4,33,598 यूनिट हो गई जबकि पिछले साल (2023) जनवरी में कंपनी की बिक्री 3,56,690 यूनिट रही थी।
अगर सिर्फ घरेलू बाजार में बिक्री की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि उसकी घरेलू बिक्री 20 परसेंट बढ़ी है, जिसके साथ ही यह 4,20,934 यूनिट पर पहुंच गई जबकि बीते साल (2023) जनवरी महीने में 3,49,437 यूनिट्स बिकी थीं।
टीवीएस में भी आयी तेजी (Hero & TVS Sales 2024)
जनवरी महीना सिर्फ हीरो मोटोकॉर्प के लिए ही नहीं बल्कि टीवीएस मोटर के लिए भी अच्छा रहा है, इसकी बिक्री जनवरी में 23 परसेंट बढ़ी है। टीवीएस ने जनवरी 2024 में 339,513 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि पिछले साल (2023) जनवरी में कुल 2,75,115 यूनिट्स बिकी थीं।
टीवीएस मोटर ने बयान में कहा कि टू-व्हीलर्स की बिक्री में 25 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी 2023 में बिक्री 2,64,710 यूनिट थी, जो जनवरी 2024 में बढ़कर 329,937 यूनिट हो गई। वहीं, घरेलू बाजार में बिक्री 24 प्रतिशत उछाल के साथ 2,68,233 यूनिट रही।
टू-व्हीलर सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री 29 परसेंट बढ़कर पिछले महीने 1,55,611 यूनिट हो गई, जो जनवरी 2023 में 1,21,042 यूनिट थी। स्कूटर सेगमेंट में बिक्री जनवरी में 24 परसेंट बढ़कर 1,32,290 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,06,537 यूनिट थी।
कंपनी ने कहा कि जनवरी में उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,276 यूनिट रही है। कंपनी का कुल निर्यात 22 प्रतिशत बढ़ा है।




