Betul Today News: अनाउंस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो बैतूल-मुलताई में चला बुल्डोजर
Betul Today News: Encroachment not removed even after announcement, bulldozer used in Betul-Multai

तहसीलदार और सीएमओ के नेतृत्व में पुलिस बल की सख्ती, हटाने के लिए समय मांगा तो भी नहीं मिला…
Betul Today News:(बैतूल)। बैतूल और मुलताई में मंगलवार को एक साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। बैतूल शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्र कोठीबाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया। राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की टीम को देख व्यापारी स्वत: ही दुकानें हटाने लग गए। अतिक्रमण की कार्रवाई पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों ने नगरपालिका सीएमओ से दुकानें हटाने के लिए समय देने की मांग की है। नपा सीएमओ ने अतिक्रमणकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि नगरपालिका द्वारा कई दिनों अनाउंस किया जा रहा है, लेकिन दुकानें नहीं हटाई, इसलिए कार्रवाई करनी पड़ रही है।(Betul Today News)
कोठीबाजार क्षेत्र में कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें लगाई थी। दुकानें सडक़ तक आने पर यातायात बाधित हो रहा था। देखने में आता है कि कोठीबाजार में अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती थी। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगरपालिका के कर्मचारी दुकान हटाकर सामान जब्ती करने लगे। टीम को देखते हुए कई दुकान संचालक स्वत: ही दुकान समेटने लग गए। अतिक्रमणकारियों ने सख्ती से दुकान हटाने का विरोध किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता समीर खान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अतिक्रमणकारियों के साथ मिलकर नपा सीएमओ से चर्चा की और कहा कि सख्ती से अतिक्रमण हटाने के कारण दुकान के सामान को नुकसान पहुंच रहा है। हमें दुकान हटाने के लिए समय दिया जाए।(Betul Today News)

कांग्रेस नेता और अतिक्रमणकारियों द्वारा समय मांगने पर नपा सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि किसी की भी दुकान में तोडफ़ोड़ नहीं की जाएगी। दुकान संचालक स्वत: ही दुकानें हटा ले। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने अपनी दुकानें हटाना शुरू कर दिया। मौके पर डिप्टी कलेक्टर ऐश्वर्या वर्मा, एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार से कोई हंगामा न हो, जिसे ध्यान में रखते हुए कोतवाली थाने की पुलिस भी कार्रवाई के दौरान पूरे समय मौजूद रही। एसडीओपी शालिनी परते, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार सहित पुलिस जवान मौजूद थे।
लल्ली चौक से शुरू की अतिक्रमण की कार्रवाई(Betul Today News)

राजस्व और नगरपालिका ने कोठीबाजार लल्ली चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगरपालिका की बाउंड्रीवाल से सटकर कई लोगों ने स्थाई दुकानें लगा ली थी। इन दुकानों को सडक़ तक फैला दिया था, जिससे यातायात बाधित होने लगा। नगरपालिका की बाउंड्रीवाल से लगी सभी दुकानों को हटाया गया। कोठीबाजार मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लगी दुकानों के टीन शेड को हटाया गया। कई दुकान संचालकोंं द्वारा दुकान के आगे तक टीन शेड लगा लिए थे और सामान को सडक़ तक फैला लिया था। जैसे ही राजस्व अधिकारी और नगरपालिका की टीम पहुंची अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही दुकानें हटाना शुरू कर दिया।
अधिकारियों का कहना है कि दुकान संचालक स्वत: ही दुकानें हटा ले, अन्यथा सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। जिसकी जवाबदारी दुकान संचालक की होगी। दोपहर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बस स्टेण्ड के करीब तक पहुंच गई थी। अतिक्रमण हटाने की जैसे ही जानकारी लगी, लाल बहादुर स्टेडियम के बाउंड्रीवाल के काम्पलेक्स की दुकानों के भी टीन शेड हटाए गए। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई करेंगे।(Betul Today News)
पंद्रह दिन पहले दिया था अल्टीमेटम(Betul Today News)
नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने की जानकारी अनाउंस के माध्यम से 15 दिन पहले से ही दी जा रही थी। बावजूद इसके सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने कब्जे हटाने की जहमत नहीं उठाई। आखिरकार राजस्व और नगरपालिका को सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। कई दिनों से अनाउंस हो रहा था उस समय अतिक्रमणकारियों ने दुकानें हटाने को लेकर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। जब सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो अतिक्रमणकारी अधिकारियों को दुकानें हटाने के लिए समय देने की गुहार लगाते रहे।
नगरपालिका का गेट भी सीएमओ ने हटवाया(Betul Today News)
कोठीबाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगरपालिका का गेट भी अतिक्रमण में था। अधिकारियों ने देखा कि यह गेट भी अतिक्रमण में आ रहा है, जिसमें ढहाने के निर्देश दिए। जेसीबी की सहायता से नगरपालिका के गेट को भी ढहा दिया है। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने सीएमओ को जानकारी दी थी कि नगरपालिका गेट भी अतिक्रमण में है, इसे भी तोड़ा जाए। अधिकारियों ने कहा कि नगरपालिका का गेट अतिक्रमण में आ रहा है तो उसे भी तोड़ा जाएगा। नपा सीएमओ श्री भदौरिया ने कहा कि नगरपालिका का गेट अतिक्रमण में नहीं था। जर्जर होने पर उसे हटा दिया है, यहां नया गेट बनाया जाएगा।
मुलताई में भी हटाया अतिक्रमण(Betul Today News)

इधर ताप्ती महोत्सव खत्म होते ही मुलताई में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार से शुरू हो गई। नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की पूरे मुलताई में हडक़ंप मच गया। दरअसल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने पिछले दिनों कहा था कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। इसके बाद मंगलवार से टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारियों का विरोध भी सामने आया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। कुछ व्यापारियों ने फव्वार चौक से गांधी चौक तक अतिक्रमण नहीं हटने की शिकायत तो अधिकारियों ने कहा कि यहां से भी अतिक्रमण हटाएंगे।
गरीबों के सामान को नुकसान न पहुंचाए: समीर(Betul Today News)
अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव समीर खान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अतिक्रमणकारियों के साथ मिलकर नगरपालिका सीएमओ से चर्चा की और कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी गरीब का कोई नुकसान न हो। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए सभी लोग तैयार है। अतिक्रमण हटाने का कोई विरोध नहीं कर रहा, लेकिन जिस तरह से नगरपालिका द्वारा दुकानों को तोड़ा जा रहा है, जिससे गरीबों को नुकसान हो रहा है। शाम तक सभी को स्वत: ही दुकानें हटाने के लिए समय दिया गया। अगर से सख्ती से दुकानें हटाई और गरीबों को नुकसान हुआ तो हमें सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पुलिस और नपा सीएमओ ने आश्वासन दिया कि किसी भी दुकान संचालकों के सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। आश्वासन के बाद कांग्रेस नेता ने सभी को स्वत: ही दुकानें हटाने के लिए कहा गया।





