Betul News: कॉलेज रोड के डिवाइडर के रिक्त स्थान भरना शुरू

Betul News: Filling of empty spaces of divider of College Road started

सांझवीर में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई नपा…

Betul News:(बैतूल)। कॉलेज चौक से आभाश्री होटल तक निर्माणाधीन टूलेन पर बनाए जा रहे डिवाइडर में जगह छोडऩे के बाद कटघरे में आई नपा बैकफुट पर आ गई है। सांझवीर टाईम्स के गतांक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद एक मीटर तक छोड़े गए स्पेस को भरने का काम शनिवार शाम से शुरू कर दिया है। रविवार को अवकाश होने के कारण ठेकेदार के कर्मचारियों ने काम नहीं किया। कल से फिर इस काम में तेजी आएगी।
एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रमुख मार्ग पर नगरपालिका ने ठेकेदार से काम शुरू कराया था, लेकिन जेएच कालेज के पास से डिवाइडर बनने का काम शुरू हुआ तो डिवाइडर में कम से कम 10 जगह रिक्त स्थान छोड़ दिया गया।

मुख्य चौराहों पर तिराहों को छोड़ दे तो हर टर्निंग पर ठेकेदार ने जगह छोड़ दी। लोग डिवाइडर बनने के पहले ही हादसे का शिकार होने लगे थे। इस संबंध में कई लोगों ने सांझवीर टाईम्स को भी अवगत कराया। सांझवीर गतांक में डिवाइडर में जगह छोडऩे का मामला प्रमुखता से प्रकाशित गया था। इस खबर का काफी तेजी से असर हुआ। शाम 4 बजे के बाद ही नगरपालिका ने ठेकेदार से रिक्त छोड़ी गई जगह पर लोहे की प्लेट डालकर काम शुरू कर दिया है।

अब केवल खास जगह ही छोड़ी जाएगी रिक्त(Betul News)

नगरपालिका के सूत्रों ने बताया कि अब प्रमुख मार्गों से ही डिवाइडर के पास रिक्त जगह छोड़ी जाएगी। इसके अलावा सभी रिक्त स्थानों को बंद कर दिया जाएगा। नगरपालिका के अधिकारियों ने भी माना की डिवाइडर के लिए जगह-जगह स्पेस छोडऩे से हादसे की आशंका थी। इसी वजह लोगों की नाराजगी भी सामने आई। नगरपालिका को अपनी गलती का एहसास हुआ और ठेकेदार को फटकार लगाकर छोड़े गए स्पेस को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। अब केवल प्रमुख टर्निंग पर ही डिवाइडर के बीच जगह छोड़ी जाएगी। इसी तरह कालेज से आभाश्री तक सडक़ निर्माण किया जाता है तो कम से कम 20 स्पेस छोड़ा जाता, लेकिन अब मुश्किल से डिवाइडर की जगह 3-4 स्थानों पर जगह छोड़ी जाएगी।

इनका कहना….

ठेकेदार को 1 मीटर के बाद छोड़े गए स्पेस को भरने का काम शुरू कर दिया गया। रविवार अवकाश होने के कारण यह काम सोमवार से फिर शुरू होगा।

नगेंद्र वागद्रे, सब इंजीनियर नपा, बैतूल।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button