Betul News : अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता कर फिर भूली नपा
Betul News: After completing the formalities of removing encroachment, the NPA forgot again.

ट्रेलर देकर पिक्चर बनाना भूले अधिकारी, नतीजा- अतिक्रमण फिर पुराना स्थिति में पहुंचा
Betul News : (बैतूल)। शहर की अतिक्रमण मुक्त करने का ढिंढोरा जिस तरह से पीटा गया था उस तरह की कार्यवाही धरातल पर होती नजर नहीं आ रही है। पिछले दो दिनों से कार्यवाही ठंडे बस्ते में जाने के बाद अब अतिक्रमण अपनी पुरानी जगह पर लौटता दिख रहा है। जब इस मामले की पड़ताल की गई तो जानकारी सामने आई कि बड़े अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं होने की वजह से छोटे अधिकारी भी इस मामले में हाथ डालने से कतरा रहे हैं। स्थिति साफ है कि अतिक्रमण के चलते आम लोगों की तकलीफें जो पहले से चली आ रही हैं वो आगे भी चलती रहेंगी। (Betul News)
- Also Read : Betul News : चंदन मोदी हत्याकांड का खुलासा: आरोपियों ने पहले बेहरमी के पीटा, फिर पानी मे डुबोया
शहर की खूबसूरती में बदनुमा दाग (Betul News)
इस पूरे मामले को लेकर आम नागरिकों में प्रशासनिक महकमे को लेकर भारी असन्तोष व्याप्त है। शहरवासी ओम पुरोहित, फहीम खान, राजू सोनकपुरिया बताते हैं कि इसमें कोई शक नहीं है कि शहर में बेतरतीब पसरा अतिक्रमण शहर की खूब सुरति में बदनुमा दाग बन चुका है। सड़कें तो चौड़ी है, लेकिन सड़क के आजु बाजू लगी दुकानों ने इसका दायरा कम कर दिया है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
सड़क पर ना वाहन चलाने के लिए रास्ता बचा है और ना ही पैदल चलने वालों के लिए। सबसे ज्यादा शर्मनाक बात तो यह है कि जनता को होने वाली इन तकलीफों से ना ही प्रशासन को कोई सरोकार है और ना ही जनप्रतिनिधियों को । यही वजह है कि जिस तेजी से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही शुरू की गई थी, उसी तेजी के साथ उसे ठंडे बस्ते में भी डाल दिया गया है। नतीजा ये निकल रहा कि अतिक्रमण फिर जहां की तहां पैर पसार रहा है। (Betul News)
बड़े अधिकारी नहीं ले रहे दिलचस्पी (Betul News)
इस मामले को लेकर जब दूसरे दर्जे के अधिकारियों से यह पूछा गया कि अतिक्रमण की कार्यवाही पिछले दो दिनों से क्यों रोक दी गई। उनका साफ कहना था कि अतिक्रमण हटाए जाने के लिए मौके पर बड़े अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक होती है। विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर बड़े अधिकारियों के ही निर्देशों का पालन करना पड़ता है। हम अपने स्तर पर कोई भी निर्णय नहीं ले सकते। जो भी है, लेकिन यह साफ है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन वो इच्छाशक्ति नहीं दिखा पा रहा है, जिसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है। (Betul News)
इनका कहना है
मैं अभी अवकाश पर हूँ अतिक्रमण हटाने का काम राजस्व विभाग का है इस संबंध में वे ही ज्यादा बता सकते हैं।
नीरज धुर्वे। एई नगर पालिका परिषद बैतूल




