Betul Today News : बैतूल के जिला अस्पताल में शीघ्र शुरू होगी कोरोना की जांच, सिविल सर्जन ने व्यवस्था बनाने एकीकृत प्रयोगशाला का किया निरीक्षण…
Betul Today News: Corona investigation will start soon in Betul District Hospital, Civil Surgeon inspected the integrated laboratory to make arrangements...

Betul Today News : (बैतूल)। सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा ने बुधवार सुबह एकीकृत प्रयोगशाला का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। नए भवन में लैब का शुभारंभ किया है। व्यवस्था बेहतर बनाई या नहीं सीएस ने निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों से जानकारी ली है। जल्द ही बैतूल में भी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच शुरू की जाएगी। जांच के लिए मशीन लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इंजीनियर आने और प्रशिक्षण के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी। एकीकृत लोक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में कोरोना के अलावा ब्लड की जांच, टीबी जांच सहित कई बार की जांचे होगी।

जांचों को लेकर कुछ नई आधूनिक मशीनें भी आई है, जिन्हें इंस्टाल किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर के पास बने नए भवन में एकीकृत लोक स्वास्थ्य प्रयोगशाला शुरू की है। इस प्रयोगशाला में खून की जांच का काम तो कुछ दिन पहले से हो चुका है, लेकिन इसी प्रयोगशाला में अब कोरोना की जांच भी शुरू होगी। कोरोना की जांच शुरू करने के लिए मशीन लगाई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ बारंगा ने आरटीपीसी जांच को लेकर लगाई मशीन के संबंध में जानकारी ली। कर्मचारियों को मशीन लगाने का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए है। संभावना है कि एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर कोविड की जांच शुरू हो सकती है।
Betul Today News : बैतूल के जिला अस्पताल में शीघ्र शुरू होगी कोरोना की जांच, सिविल सर्जन ने व्यवस्था बनाने एकीकृत प्रयोगशाला का किया निरीक्षण…
सीएस ने लैब का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। कुछ जगह सीएस को कमियां दिखाई दी, वहां सुधार के निर्देश दिए गए। नए भवन में प्रयोगशाला संचालित होने के बाद यहां जांच करने में काफी सुविधाएं होगी। लैब के लिए बनाए गए नए भवन में अलग-अलग कमरों में जांच की व्यवस्था बनाई और मशीनें लगाई है। इसी प्रयोगशाला में अब टीबी की जांच के लिए भी मशीनें लगाई गई है। अब सभी प्रकार की जांचें एक ही भवन में होगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएस का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है।
नवनिर्मित अस्पताल भवन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश (Betul Today News)
लैब का निरीक्षण करने के बाद सीएस ने जिला अस्पताल के सामने बने निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। काम कर रहे कर्मचारियों को भवन का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए है। नवनिर्मित (महिला चिकित्सा ईकाई) में अभी कुछ काम बाकी है। मशीनें लगाने बिजली फिटिंग, ऑक्सीजन फिटिंग सहित अन्य काम किया जा रहा है।
कुछ दिन पहले ही सांसद दुर्गादास उईके, बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे और नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद सीएस ने नवनिर्मित अस्पताल भवन जाकर व्यवस्थाओं को देखा और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए है। संभावना है कि कुछ ही दिनों बाद नवनिर्मित अस्पताल भवन का काम भी पूरा हो जाएगा और अस्पताल भवन शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को लेकर सीएस भी प्राथमिकता से ध्यान दे रहे है।




