Betul Samachar: वीडियो: जनता को भिखारी कहने वाले मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेसियों ने पुतला जलाने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन की बौछार की, कांग्रेसी तितर- बितर हुए

Betul News: Video: Chaos over the statement of the minister who called the public beggars, when the Congressmen tried to burn the effigy, the police showered water cannon, the Congressmen dispersed

Betul Samachar: बैतूल। जनता को भिखारी कहने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है। कांग्रेसियों का कहना है कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को जनता को भिखारी कहने का कोई अधिकारी नहीं है। इस तरह के विवादित बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा एक कार्यक्रम में कहां कि जनता ज्ञापन देने के नाम पर स्वगातों की भीख मांगने के लिए कटोरा आगे कर देती है। मंत्री के इस बयान को लेकर मंत्री के इस बयान के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर गई है।

शनिवार को कांग्रेस ने उद्योग कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि भाजपा को जनता ने चुनकर सत्ता में बिठाया, उन्हीं सरकार के मंत्री अब जनता को भिखारी बता रहे है। इस तरह के बयान बाजी करने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अभी तक भाजपा की तरफ से इस मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जनता को भिखारी कहने वाले भाजपा के इस मंत्री की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री पटेल का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग लगाने के पहले ही वाटर केनन का उपयोग कर कांग्रेसियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस दौरान वाटर केनन के उपयोग से कांग्रेस कार्यकर्ता भी तितर-बितर हो गए। कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को राज्य पाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा और विवादित बयान देने वाले मंत्री को मंत्री मंडल से हटाऐं जाने की मांग की है।

धरना प्रदर्शन में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, बैतूल पूर्व विधायक निलय डागा, संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, समीर खान, मोनिका निरापुरे, नवनीत मालवीय, मनोज आर्य, रेखा भलावी, मनीष देशमुख, उमाशंकर दीवान, मिथलेश राजपूत, अखिलेश आर्य, राहुल छत्रपाल, प्रशांत राजपूत, धीरू शर्मा, राहूल परते, रजनीश मंगू सोनी, राजेश गावंडे, मंगेश सरियाम, शुभम बोरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button