Betul News : कोतवाली पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे नामी सटोरिए

Betul News: Famous bookies are throwing dust in the eyes of Kotwali police.

गुड्डू, उमेश, सईद, असलम, तनवीर पूरे शहर में सक्रिय

Betul News : (बैतूल)। कोतवाली पुलिस चाहे कितने भी दावे कर ले, लेकिन हकीकत है कि वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने की जानकारी दे रही है। तभी शहर के कोठीबाजार से लेकर सदर और टिकारी में बड़े और नामी सटोरिए अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर सट्टे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद कोतवाल अवैध कारोबार बंद होने का झूठा हवाला देकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। पूरे मामले की मय सबूत शिकायत एसपी के अलावा आईजी और डीजीपी को भी की जाने की खबर सामने आ रही है। यदि ऐसा होता है तो पुलिस अधिकारियों पर गाज करने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

सूत्र बताते हैं कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस समय बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। एक के बाद एक नामी, गिरामी नाम इस कारोबार में सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कोतवाली टीआई ने कहा था कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी सट्टे का कारोबार नहीं चल रहा है। शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों और प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि पहले से ही सट्टे का कारोबार चल रहा था और इसमें और इजाफा हो गया है। उनका कहना है कि कोतवाली पुलिस के सारे दावे झूठे हैं। यदि संबंधित सटोरियों की काल डिटेल निकाल ले तो हकीकत सामने आ जाएगी। कुछ जगह सटोरियों द्वारा खुलेआम सट्टा लिखने के कुछ सबूत भी सामने आ रहे हैं। इससे कोतवाली पुलिस के सारे दावे झूठे साबित हो रहे हैं।

इनके नाम आए सामने

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक सटोरी बड़े पैमाने पर सक्रिय देखे जा रहे हैं। टिकारी में जहां उमेश का बड़ा कारोबार संचालित हो रहा है तो लल्ली चौक से लेकर सांई मंदिर तक पप्पू सटोरी फिर फार्म में आ गए हैं। इनके अड्डें पर सट्टा लिखने वाले लोगों की गैंग देखी जा सकती है। आजाद वार्ड में बाबूल खान, बसस्टैंड पर असलम खुलेआम सट्टा लिख रहा है। सूत्रों ने बताया कि गुड्डू कंटा तालाब से लेकर पारधीढाने तक जमकर हाथ अजमा रहा है। जबकि सदर के बैलबाजार में तनवीर अपना खेल दिखा रहा है । यदि टीआई दावा कर रहे हैं तो इनके काल की डिटेल और सीसीटीवी कैमरे की जांच करें तो सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और अधिकारियों की आंखे भी फटी रह सकती है।

इनका कहना..
जहां पर भी सट्टा कारोबार संचालित होने की जानकारी मिल रही है। वहां पर कार्रवाई की जाएगी। जिन सटोरियों के नाम सामने आ रहे हैं वहां पर छापा मारा जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button