PM Modi Released Book: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया सांसद दुर्गादास उइके की हस्तलिखित पुस्तकों का विमोचन

PM Modi Released Book: Prime Minister Shri Narendra Modi released the handwritten books of MP Durgadas Uike.

आत्म संवाद ही है, परमात्मा से संवाद

PM Modi Released Book: (बैतूल)। बैतूल- हरदा- हरसूद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके,सांसद होने के साथ ही एक लेखक के रूप में भी ख्याति प्राप्त कर रहे है। श्री उइके द्वारा लिखित पुस्तक आत्म संवाद तथा “Talking To Self” का मंगलवार नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमोचन किया। श्री उइके ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से अपनी पुस्तकों के विमोचन हेतु समय मांगा था, आज लोकसभा में प्रधानमंत्री द्वारा पुस्तको का विमोचन किया गया।

श्री उइके ने अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में छपी इस पुस्तक की प्रतियां प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यगणों तथा संगठन के पदाधिकारियों को भी भेंट की। सांसद श्री उइके द्वारा लिखित पुस्तको का प्रकाशन प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है।

आत्म संवाद पुस्तक में गीता का संक्षित्प भाष्य,शिष्य गुरु संवाद,सफलताओं के सिद्धांत,समाज के प्रति दायित्व,शांत मन सुख का आधार,ध्यान के लाभ,योग का अर्थ,सन्यासी धर्म, सृजेता निर्माण,वाणी का महत्व,जीवन में पूजन का महत्व,स्वावलंबन का महत्व,सोलह कलाओं का रहस्य तथा जीवन जीने की कला एवं ऐसे 85 से अधिक अध्यायो का सृजन श्री दुर्गादास उइके द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसद दुर्गादास उइके को नवीन पुस्तको के लेखन हेतु शुभकामनाएं भी दी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button