Betul Samachar : केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी से मिली गुगनानी को मानद पीएचडी
Betul Samachar: Gugnani received honorary PhD from California Public University

Betul Samachar : (बैतूल)। प्रवीण गुगनानी को केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, अमेरिका से मानद पीएचडी (डाक्टरेट) की उपाधि प्राप्त हुई है। यह पीएचडी (ऑनरिस काजा) उन्हें मप्र के जनजातीय संबंधित लेखन अध्ययन, एवं भारत की जनसंख्या असंतुलन पर अध्ययन व लेखन के लिए प्रदान की गई है। डॉक्टर ऑफ ह्यूमिनिटीज (डीह्यूम) के लिए श्री गुगनानी कोविड कालखंड से प्रयासरत थे।
दिल्ली में आयोजित गरिमामय एक कार्यक्रम में पंद्रह दिसंबर को यह उपाधि उन्हें डॉ.प्रो.अनजय, केलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, डॉ.केएल गंजू, कौंसिल जनरल ऑफ यूनियन ऑफ कोमरोस, गौरव गुप्ता, चेयरमैन, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी कौंसिल द्वारा भेंट की गई है। सनद रहे कि जनजातीय संबंधित लेखन के साथ साथ श्री गुगनानी की पूर्व प्रकाशित पुस्तक जनसंख्या असंतुलन एक चुनौती का इस पीएचडी में पूर्ण योगदान है। इस पुस्तक का दूसरा विस्तृत संस्करण हिंदी, इंग्लिश एवं मराठी तीन भाषाओं में प्रकाशित कराने की योजना संगठन ने बनाई है।




