बैतूल पॉलिटिकल कॉलम: टिकट को लेकर आखिर क्यों छलक रहा एक माननीय का दर्द? किस विधानसभा में पार्टी के कौनसे मिलार्ड ने इशारा किया, नेता जी क्यों जुटे तैयारी में?? भाजपा के बाद अब कांग्रेस क्यों बोल रहे करेंगे बड़ा ब्लास्ट??? पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में……

Betul News: Why is the pain of an honorable person spilling over the ticket? In which Vidhansabha, which leader of the party indicated, why did the leader get involved in the preparation?? After BJP, why is Congress now saying they will do big blast??? Read our famous column in political movement......

Betul Samachar: सांप निकलने के बाद लकीर पीटने रहे साहब आखिर किस वजह चर्चा में?? पुलिस विभाग की सोफे वाली मेडम अब किसको कह रही बैतूल के नेताओं में उनका ट्रांसफर कराने में दम नहीं?? स्वास्थ्य विभाग में तबादला एक्सप्रेस में कौन- कौन हुए उपकृत? किसने खोला साहब के खिलाफ मोर्चा???? पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में......Betul News: (बैतूल)।विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती के बीच प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशी चयन के लिए जीतने वाले उम्मीदवारों की तलाश जारी है। इस बीच जिले के एक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जीत हासिल करने वाले एक विधायक अपनी रिपोर्ट अच्छी नहीं होने से खासे परेशान है। उन्हें भी यह बात समझ आ गई है कि इस बार टिकट की राह आसान नहीं है। अपने समर्थकों को वे मिलने पर बताते नहीं चूक रहे हैं कि और पूछ बैठ रहे हैं कि बताओ मैं पांच साल सक्रिय नहीं रहा क्या?

समर्थक भी उनका हौसला अफजाई करने के लिए उन्हें जिले के सबसे सक्रिय माननीय बताने से नहीं चूक रहे। टिकट कटने की संभावना के बीच उनका दर्द समर्थकों और कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने छलक रहा है। इसके बावजूद उन्होंने अभी भी आस नहीं छोड़ी है कि टिकट नहीं मिलेगी। यह वही विधायक है, जिन्होंने रेत के लिए कुख्यात अपने क्षेत्र में पार्टी की सरकार रहते हुए ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला था।

टिकट पक्की का इशारा मिला और कर दी तैयारी शुरू

जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी पार्टी के एक नेता ने पिछले दिनों पड़ोसी जिले के दरबार में जाकर पार्टी के मुखिया के सामने नतमस्तक होकर अपनी टिकट के बारे में पूछ डाला। उन्होंने नेताजी को आशीर्वाद देते हुए तैयारियों में जुट जाने को कहा। बस फिर देर क्या थी, नेताजी के समर्थकों ने आनन-फानन में तैयारियां शुरू कर एक यात्रा भी निकाल ली। उनके समर्थक उत्साह से लबरेज हैं, लेकिन खबर है कि इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाली एक मैडम का मामला अभी क्लियर नहीं हुआ है। यदि उनका मसला सरकार से स्पष्ट हो जाता है तो यह भी तय बताया जा रहा है कि मैडम के अलाव अन्य कोई उम्मीदवार नहीं होगा। टिकट के दावेदार इस नेता की पार्टी के सर्वे में रिपोर्ट अच्छी नहीं होने के साथ बीते चुनाव में करारी हार का तगमा लगा हुआ है।

कांग्रेसी मारेंगे नहले पर दहला!

बीता सप्ताह राजनीति भूचाल के लिए जाना जाएगा। भाजपा ने कांग्रेस विचार धारा के एक युवा नेता को धमाल मचाते हुए पार्टी की सदस्यता दिलवा दी। यह भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव के पहले किसी संजीवनी से कम नहीं है, क्योंकि नेताजी का एक समाज में अच्छा रूतबा है। कांग्रेस के लिए यह खबर किसी बेचैनी से कम नहीं है। जिस पार्टी से नेताजी आए हैं, उनके समर्थक अब दावा कर रहे हैं कि कुछ दिनों में हम नहले पर दहला मारेंगे। इन नेताओं की बातों का अलग-अलग अर्थ राजनीति में निकाला जा रहा है। वैसे खबर है कि चुनाव के पहले भाजपा और कांग्रेस में बड़ा धमाका हो सकता है। चर्चित चेहरे इधर से उधर हो सकते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button