Betul Ki Khabar: पेंडिंग अपराधों पर आईजी-डीआईजी की नाराजगी

Betul Ki Khabar: IG-DIG's displeasure over pending crimes

नए एसपी की मौजूदगी में पहली समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार

Betul Ki Khabar: बैतूल। होशंगाबाद संभाग के आईजी मिथलेश कुमार गुप्ता और डीआईजी प्रशांत खरे ने शुक्रवार को बैतूल पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को बुलाया गया था। बैठक की शुरुआत में ही आईजी ने विभिन्न थानों में लंबित अपराधों और उनके निराकरण में हो रही देरी पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधों को लंबित रखना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आईजी ने एक-एक थाना प्रभारी से लंबित अपराधों की जानकारी ली, लेकिन कई प्रभारी उनके सवालों का सटीक और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से लेकर शीघ्र निराकरण किया जाए। महिला अपराधों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज हो रही शिकायतों के समय पर निराकरण न होने पर भी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

बैठक में आईजी ने कहा कि शिकायतें और अपराध जितना अधिक समय तक लंबित रहेंगे, उतना ही विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इसलिए प्रत्येक स्तर पर तेजी से कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर भविष्य में ऐसे मामले पाए गए तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होगी।

लगभग कई घंटों तक चली इस समीक्षा बैठक में बैतूल जिले की कानून-व्यवस्था और अपराधों पर विस्तार से चर्चा हुई। आईजी ने बढ़ते आपराधिक घटनाक्रमों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी वीरेन्द्र जैन, एएसपी कमला जोशी सहित सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button