Betul Election News : प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में मोती और आजाद बना सिरमौर

Betul Election News: Moti and Azad became Sirmaur in giving edge to the candidates.

मोती वार्ड से विजयी प्रत्याशी हेमंत को सबसे अधिक 770 और आजाद से पराजित प्रत्याशी डागा को 1481 मतों की मिली बढ़त पार्षद।

Betul Election News : (बैतूल)। सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल में पूर्व में ही अनुमान लगाया था कि शहर में भाजपा को तगड़ी बढ़त मिलेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस को मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में बढ़त मिल सकती है। चूंकि पार्षदों को चुने जाने के लिए अभी महज 16 माह का समय हुआ है और उनकी अग्नि परीक्षा भी थी कि अपने वार्ड से संबंधित पार्टी के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक बढ़त दिलाई जाए। इस परीक्षा में भाजपा की ओर से मोती वार्ड की पार्षद कल्पना कैलाश धोटे ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने वार्ड से सर्वाधिक 770 वोटों की बढ़त जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल को दिलाने में सफलता हासिल की है। यदि कांग्रेस की बात करें तो आजाद वार्ड के पार्षद कदीर खान ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को पूरे शहर में सबसे अधिक 1481 की बढ़त दिलाकर शाबाशी हासिल की है।

बीते निकाय चुनाव में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 10 पार्षद चुनाव जीते थे। भाजपा ने पूरे शहर में दस हजार से अधिक की बढ़त हासिल की थी। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यह बढ़त बनाए हुए थे। लिहाजा बैतूल शहर के 70 हजार मतदाताओं पर दोनों पार्टियों की नजर टिकी हुई थी। चुनाव परिणाम सामने आए तो स्थिति स्पष्ट हो गई कि भाजपा ने शहर में लगभग 5 हजार 152 वोटों से बढ़त हासिल की है। शहर से मिली निर्णायक बढ़त ने भाजपा को जीत की ओर अग्रसर किया। ऐसे में भाजपा के पार्षदों द्वारा दिलाई गई बढ़त पर सभी की नजर टिकी हुई थी। ऐसे ही हाल पार्षदों के वार्डों में टिकी थी। चूंकि दोनों ही दलों के पार्षदों को बढ़त दिलाने की चुनौती थी। इससे निपटने में ठंड में पार्षदों ने जमकर पसीना बहाया।

Betul Election News : प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में मोती और आजाद बना सिरमौर
Betul Election News : प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में मोती और आजाद बना सिरमौर

भाजपा के इन पार्षदों के वार्डों में मिली बढ़त

शहर में कुल 33 में से 23 वार्ड भाजपा पार्षदों ने जीते हैं। इनमें मोती वार्ड की पार्षद कल्पना कैलाश धोटे के वार्ड में भाजपा ने तीन बूथों से सबसे अधिक 770 वोटों से बढ़त हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर विवेकानद वार्ड की पार्षद अंजू शर्मा रही है, उन्होंने पार्टी को 731 वोट की बढ़त दिलाई। तीसरे स्थान पर मालवी वार्ड की पार्षद कायम कावरे रही। उन्होंने अपने वार्ड से 607 वोटों की अच्छी बढ़त दिलाई। चौथे स्थान पर विनोबा वार्ड की पार्षद शीला पिंटू महाले ने 586 और पांचवें स्थान पर बढ़त दिलाने के मामले में अंबेडकर वार्ड के पार्षद और नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर ने 533 मतों की बढ़त दिलाई है।

Betul Election News : प्रत्याशियों को बढ़त दिलाने में मोती और आजाद बना सिरमौर

हालांकि कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पार्षद चुनाव में प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में उनका जनाधार खिसक गया है। इन वार्डों में सुभाष वार्ड, अर्जुन वार्ड, दुर्गा वार्ड, शिवाजी वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड , जय प्रकाश वार्ड, जवाहर वार्ड, गणेश वार्ड, विकास वार्ड राजेंद्र वार्ड, लोहिया वार्ड शामिल हैं। यह उनके लिए चौकाने वाली बात कही जा सकती है। जिन भाजपा पार्षदों के वार्ड में कांग्रेस आगे रही इनमें महावीर वार्ड की पार्षद वर्षा बारस्कर के वार्ड में 138 वोट भाजपा पीछे रही। टैगोर वार्ड के पार्षद पिंटू परिहार के वार्ड में चौकाने वाले परिणाम रहे। यहां कांग्रेस को बीस वोटों से लीड मिली।

कांग्रेस कुछ वार्डों को छोड़ नहीं बना पाई शहर में बढ़त

निकाय और विधानसभा चुनाव में जमीन आसमान का फर्क होता है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि शहर में पार्टी को अच्छी बढ़त मिलेगी, लेकिन वोटों की सेंधमारी के बावजूद पीछे रही। पार्टी के 10 पार्षदों के वार्ड में कुछ का रिकार्ड बेहतर रहा, लेकिन अधिकांश के वार्ड में कांग्रेस के पार्षद बढ़त नहीं दिला पाए। यदि आजाद वार्ड की बात करें तो यहां से पार्षद कदीर खान ने कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को सर्वाधिक 1481 मतों से बढ़त दिलाई। कांग्रेस को बढ़त दिलाने के मामले में दूसरे नंबर पर आर्यपुरा वार्ड की पार्षद शबीना बानो रही। उन्होंने अपने वार्ड से 393 वोटों की बढ़त दिलाई।

किदवाई वार्ड की पार्षद फरजाना ने 366, तिलक वार्ड के पार्षद अब्दुल नफीस अपने वार्ड से 328 वोटों की बढ़त कांग्रेस प्रत्याशी को दिलाई। जाकिर हुसैन वार्ड की पार्षद नंदनी तिवारी ने 139 और रामनगर वार्ड के पार्षद अशोक नागले ने 80 वोट की बढ़त दिलाई। जबकि उक्त कांग्रेस प्रत्याशी अपने वार्डों से पार्षद चुनाव में अच्छे वोटों से जीते थे। इसके विपरित गांधी वार्ड से कांग्रेस पार्षद राजकुमार यादव के वार्ड से भाजपा 122 वोट, भगत सिंह वार्ड के पार्षद उमाशंकर दिवान के क्षेत्र से 62 वोट, शास्त्री वार्ड के पार्षद राजकुमार दीवान के क्षेत्र से 389, राजेंद्र वार्ड की पार्षद अर्चना गोविंद साहू के क्षेत्र से 216 वोट से भाजपा को बढ़त मिली है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button