Hemant Khandelwal : हेमंत की नामांकन रैली में उमड़ी उत्साह की भीड़

Hemant Khandelwal: Crowd of enthusiasm gathered in Hemant's nomination rally.

विधानसभा से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, भाजपा कार्यालय से न्यू बैतूल स्कूल तक पैदल चले कार्यकर्ता

Hemant Khandelwal : (बैतूल)। बैतूल से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल की नामांकन रैली ने सोमवार को सारे रिकार्ड तोड़ दिए। हजारों की संख्या में पूरे विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में श्री खंडेलवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पहले भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर जुलूस के रूप में पैदल चलते हुए पहले कलेक्ट्रेट और फिर सभा स्थल न्यू बैतूल स्कूल पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में चौपहिया और दोपहिया वाहन भी रैली में शामिल थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल की नामांकन रैली भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। यहां पूरे विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान श्री खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी गलतियों से सबक लेकर इस बार सभी अपने बूथों पर बंपर संकल्प लें। श्री खंडेलवाल ने कहा कि उनकी जीत हर कार्यकर्ता और विधानसभा के नागरिकों की जीत होगी।

इतिहास बनाने के लिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए संकल्प लें। भाजपा कार्यकर्ताओं को सांसद दुर्गादास उइके ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लाई है, हर तबका योजनाओं से लाभांवित हो रहा है। बैतूल में जिस तरह कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं, यह हर्ष की बात है। हमें भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए संकल्प लेना चाहिए।

पैदल निकली रैली, इतिहास रचा

Hemant Khandelwal : हेमंत की नामांकन रैली में उमड़ी उत्साह की भीड़भाजपा कार्यालय से हेमंत खंडेलवाल का नामांकन दाखिल करने के लिए निकली रैली ऐतिहासिक कही जा सकती है। दरअसल इस रैली में चौपहिया और दोपहिया वाहन से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्व स्फूर्त शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शहरी और ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ताओं ने भगवान गमछा डालकर पूरे रास्ते भर हेमंत खंडेलवाल के समर्थन में नारे लगाते रहे। नामांकन रैली के दौरान श्री खंडेलवाल का व्यापारियों, अन्य लोगों ने दर्जनों स्थान पर फूल मालाओं और फूलों की बारिश कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत श्री खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें जीत मिलने के बाद सभी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

नामांकन रैली में उनके साथ पूरे समय सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, सुभाष आहूजा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा समेत श्री खंडेलवाल की धर्मपत्नी ऋतु खंडेलवाल भी पूरे समय मौजूद रही। भाजपा प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद जुलूस के रूप में सभी सभा स्थल पहुंचे।

जनता का आशीष मिला तो विजन पूरा करूंगा: हेमंत

Hemant Khandelwal : हेमंत की नामांकन रैली में उमड़ी उत्साह की भीड़नामांकन रैली में हजारों की संख्या में विधानसभा से कार्यकर्ताओं के पहुंचने से अभिभूत भाजपा प्रत्याशी श्री खंडेलवाल ने इस दौरान मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास में जो चीजें बाकी रह गई, इस बार उसे पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। बैतूल ऐसी जगह है, जहां कृषि और उद्योग लगाकर विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि यदि इस विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वे अपना विजन पूरा करेंगे। किसान और गरीब तबके के लोगों को भी साथ लेकर चलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मंदिरों में पूजा करने के बाद शुरू किया अभियान

Hemant Khandelwal : हेमंत की नामांकन रैली में उमड़ी उत्साह की भीड़भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने अपनी धर्मपत्नी ऋतु खंडेलवाल के साथ नामांकन दाखिल करने के पहले मंदिरों में पूजा अर्चना की। सबसे पहले वे प्रसिद्ध मंदिर केरपानी पहुंचे। यहां हनुमान दद्दा से जीत का आशीर्वाद मांगा। बैतूल आकर उन्होंनें टिकारी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, गंज के शनि मंदिर एवं अन्य मंदिरों में भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद पार्टी के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नामांकन रैली में शामिल हुए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button