MP News: कफ सिरप से 7 बच्चों की मौत मामले में बैतूल स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट

MP News: Betul health department also on alert in case of death of 7 children due to cough syrup.

MP News: बैतूल। छिंदवाड़ा जिले में खांसी की सिरप पीने के बाद 7 बच्चों की किडनी फैल होने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बैतूल स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। बैतूल-छिंदवाड़ा जिले से लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं बैतूल में भी इस सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है, अभी तक की जानकारी में छिंदवाड़ा में इस्तमाल हुई कफ सिरप बैतूल में बिकने की कोई सूचना नहीं है।

हालाकि स्वास्थ्य महकमें ने एतिहाद के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल संचालकों और दवाई डीलरों से इस कफ सिरप के संबंध में जानकारी मांगी है। जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा में कोल्ड्रीफ और नेक्सा डीएस सिरप पीने के बाद 7 बच्चों की किडनी फैल हो गई और उनकी मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इन दोलों सिरप के प्रोडेक्सन पर रोक लगा दी है। इस मामले की पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा कि बच्चों की मौत का मुख्य कारण क्या है।

इन दोनों सिरप के सेम्पल जांच के लिए भेंज दिए गए है। अधिक्तर डॉक्टर कफ सिरप पीने के बाद किडनी फैल होने के कारण बच्चों की मौत होने का दावा कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए है कि किसी के पास भी यह कफ सिरप हो इसकी बिक्री बंद की जाए। अभी तक की जानकारी में यह बात सामने आई है कि बैतूल में इस सिरप की एजेंसी किसी के भी पास नहीं है।

इनका कहना…

हमने सभी दवाई विक्रेताओं से लगभग संपर्क कर लिया है, किसी के भी पास में यह सिरप नहीं है। इस सिरप को बेचने पर रोक लगाई गई है। कफ सिरप के संबंध में सभी डीलरों को निर्देश जारी कर दिए है।

संजीव जाधव, ड्रग इंस्पेक्टर, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button