Betul News : चुनाव के समय कांग्रेस के यूथ विंग एनएसयूआई में विवाद

Betul News: Controversy in Congress's youth wing NSUI during elections.

एनएसयूआई अध्यक्ष पर आरोप: प्रत्याशी की राय लिए बिना बना दिया ब्लॉक अध्यक्ष

Betul News : (बैतूल)। आगामी चुनाव को लेकर राजनैतिक दल प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आपसी सामंजस्य बनाए जाने में जुटे हुए है। दूसरी तरफ कांग्रेस के छात्र संगठन के बीच विवाद होने के मसले भी सामने आ रहे है। ताजा मामला घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र का जहां पर एनएसयूआई के ही पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते एक ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने का आरोप लगाया है जो पूर्व में अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़ा होने के साथ-साथ भाजपा से भी जुड़ा हुआ है।

इस आरोप को लेकर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जैद खान का कहना है कि मेरे द्वारा एनएसयूआई की सक्रिय कार्यकर्ता को ही ब्लाक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यदि आरोप लगाने वालों के पास इससे जुड़े कोई सबूत हो तो उसे सार्वजनिक उन्हें करना चाहिए। कुल मिलाकर कांग्रेस के छात्र संगठन में इस तरह के वाद-विवाद कहीं न कहीं पार्टी के साथ-साथ विधानसभा के प्रत्याशी के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

एनएसयूआई के पदाधिकारी हर्ष भुसारी ने विज्ञप्ति जारी करते आरोप लगाया कि विगत दिनों कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष जैद खान द्वारा घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चिचोली ब्लॉक में अमन खान की ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी। चिचोली के अमन खान पहले से ही सेवादल मण्डल अध्यक्ष है और अमन खान पर आरएसएस की छात्र इकाई के पूर्व नगर अध्यक्ष के साथ मिल कर काम करने और अपनी ही पार्टी के विरुद्ध झूठी खबर छपवाने के कारनामे सामने आए थे।

इस पर पार्टी द्वारा ऐसे व्यक्ति को बर्खास्त करना तो दूर भाजपा का साथ देने वाले को ही एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जैद खान ने निजी संबंध निभाने के चक्कर में ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया। सोचने वाली बात यह है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय ऐसी नियुक्ति कर के अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं का ही मनोबल तोड़ रही है। जिसका उदाहरण शाहपुर में हुई जनसभा में दिख भी गया। कमलनाथ की जनसभा में हर्ष भुसारी अपने एक सैकड़ा समर्थकों के साथ जनसभा में पहुंचे थे।

संगठन से जुड़े एक कार्यकर्ता ने कहा जैद खान ने निजी संबंध को बढ़ावा देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अमन खान को ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष भुसारी संगठन से जुड़े व्यक्ति को ही ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाहते थे। हर्ष का कहना है जो ईमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहे और संगठन का झंडा उठा रहे हम ऐसे व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना चाहते हंै। हर्ष ने कहा अभी चुनावी दौर है ,संगठन से जुड़े लोग एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी से काम करना चाहते है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button