Betul Crime News: बच्चे की तबियत खराब होने के बहाने की रेकी, फिर दिन दहाड़े दम्पति ने दिया चोरी को अंजाम
Betul Crime News: Daylight theft in house in Kalapatha, woman thief doing racket on the pretext of ill health of child

शंकर वार्ड की घटना, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
Betul Crime News: (बैतूल)। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अब वे दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। शहर के कालापाठा क्षेत्र में एक घर से रूपए और आभूषणों से भरा पर्स चोरी हो गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक अज्ञात महिला घर से बच्चे को गोद में लेकर निकलते हुए दिख रही है। फोटो के आधार पर आसपास के लोगों का कहना है कि महिला बच्चे की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर रैकी करती और फिर चोरी की घटना को अंजाम देती है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालापाठा संस्कार विहार चौक स्थित संपत साहू के घर से बुधवार सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात ने आभूषण और रूपए से भरा पर्स सहित मोबाईल फोन चोरी कर लिया। घर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के रहवासियों में भी भय का माहौल बना हुआ है। संपत साहू की बेटी प्रीति साहू ने बताया कि बहन राखी राठौर दामजीपुरा से बैतूल मेहमान आई थी। जिसका पर्स और मोबाईल घर के सामने वाले कमरे में रखा था। अज्ञात ने पर्स और मोबाईल चोरी कर लिया। जब चोरी की घटना हुई तब प्रीति घर में ही पीछे काम कर रही थी। इसी बीच चोरी की घटना हो गई। पर्स में मंगलसूूत्र सहित सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रूपए रखे थे। चोरी की घटना में हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी
कालापाठा में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक अज्ञात महिला घर से छोटे बच्चे को गोद में लेकर निकलते दिख रही है। इसी महिला द्वारा चोरी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आसपास पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह महिला बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहकर रूपए मांगने के लिए घर-घर घूमती है। इस महिला को कई लोगों ने घर से भगाया गया। आसपास पड़ोस के लोगों का कहना है कि महिला बच्चे की तबीयत कर घूमती और रैकी कर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे देती है। इस महिला को वार्ड में घूमते हुए कई बार देखा गया। महिला के साथ में ही एक युवक भी सीसीटीवी कैमरे में खड़ा दिखाई दे रहा है। चोरी की घटना की शिकायत गंज थाने में दर्ज की है। गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि हमारे पास कोई चोरी की शिकायत नहंी है, शिकायत आने पर मामले की जांच करेेंगे।




