Betul Accident News: कन्नौद सडक़ हादसे में बैतूल के मां-बेटे की मौत, एक गंभीर
Betul Accident News: Betul's mother and son died in Kannaud road accident, one critical

Betul Accident News: बैतूल। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार रात कन्नौद के श्मशान घाट के पास कार और डंपर में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के मुखिया गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बैतूल जिले के चिचोली तहसील के चिरा पाटला गांव के रहने वाले थे। ये लोग इंदौर से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान लक्ष्मी बाई आर्य और उनके बेटे चेतन आर्य के रूप में हुई हैं, वहीं कार चला रहे प्रमोद आर्य को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने फौरन कार के दरवाजे काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि लोग तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




