Betul News : शोभापुर की युवतियों ने जयपुर के बिजनेसमैन से ठगे 16 लाख
Betul News: Shobhapur girls cheated 16 lakhs from Jaipur businessman

इंस्टाग्राम मेसेज के जरिये हुआ था परिचय
Betul News : (बैतूल)। जिले के सारणी थाना क्षेत्र के शोभापुर में रहने वाली दो युवतियों ने सनसनी खेज वारदात की अंजाम दे डाला अपने आपको सगी बहने बताने वाली बहनों में से एक ने जयपुर के रहने वाले बिजनेसमैन से ईस्टाग्राम पर दोस्ती बढाकर उसे अपने घर बुलवा लिया। और साजिश के तहत बिजनेसमैन से 16 लाख रुपये वसूल कर लिये। मामला सामने आने के बाद सारणी क्षेत्र में जहां हड़कम्प मचा हुआ है तो वहीँ चर्चाओं का बाजार भी जमकर गर्म है।
बताया जा रहा है कि युवती ने बिजनेसमैन से 4.30 लाख के गैजेट्स भी ऐंठ लिए। इसके बाद 50 लाख और मांगे। रुपए नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और रेप के झूठे केस मेफंसाने की धमकी भी दी थी।
- Also Read : आंगन में खेल रहे ढाई साल के बालक के ऊपर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौके पर हुई मौत
पीढ़ित युवक के मुताबिक वी राजस्थान में ऑनलाइन ट्रेडिंग के काम करता है। अक्टूबर-2021 में इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए एक लड़की से कॉन्टैक्ट में आया था। इंस्टाग्राम पर चैट करने वाली लड़की ने खुद का नाम अनामिका (22) बताते हुए खुद को बैतूल (मध्य प्रदेश) की रहने वाली बताया।
4 दिसंबर 2021 को मैं कार लेकर उससे मिलने बेतुल में शोभापुर कॉलोनी में उसका घर पहुंचा था। उसने अपनी मम्मी की तबीयत खराब होने का कहकर मदद मांगी। उसकी बातों में आकर मैंने मदद के लिए 1.53 लाख रुपए उसको ऑनलाइन ट्रांसफर किए। शीतल ने कहा कि वह जल्द रुपए लौटा देगी।उसी शाम मैं उसको घर छोड़कर कार से जयपुर आ गया। इसके बाद किसी न किसी बहाने वह मुझसे रुपए लेती रही।
जनवरी-2022 में शीतल अपनी बहन अनामिका के साथ मुझसे मिलने जयपुर आई। दोनों बहनें मेरे जगतपुरा स्थित फ्लैट पर मिली।
शीतल ने रात को साथ रहने का दबाव बनाया। मेरे सोने के बाद रात को मौका पाकर शीतल ने अपने साथ मेरे अश्लील वीडियो बना लिए।
इसके बाद अनामिका ने धमकाना शुरू कर दिया। मेरे खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर केस दर्ज करवाने की धमकी देने लगी।
इसके बाद दोनों बहनों के परिवार के सदस्य भी मुझे ब्लैकमेल करने लगे। 4.30 लाख रुपए के गैजेट्स और 16 लाख रुपए वसूल लिए।




